सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भीड़ के इंसाफ में गई तीन की जान, थी ये वजह

इंसाफ के नाम पर एक बार फिर भीड़ हिंसा का खूनी चेहरा देश के सामने आया है। बिहार में मवेशी चोरी के इल्जाम में तीन लोगों को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया।

भीड़ के इंसाफ में गई तीन की जान, थी ये वजह

इंसाफ के नाम पर एक बार फिर भीड़ हिंसा का खूनी चेहरा देश के सामने आया है। बिहार में मवेशी चोरी के इल्जाम में तीन लोगों को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

बिहार राज्य के सारण जिले में गुरूवार की रात खून की प्यासी भीड़ ने मवेशी चोरी के आरोप में तीन व्यक्तियों पर हमला बोल दिया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ हिंसा में जान गंवाने वाले सभी मृतक आस पास के गांव के रहने वाले थे।

इस पूरे मसले पर गांववासियों ने घटना का आंखों देखा हाल सुनाया। उनका कहना है कि तीन व्यक्ति एक बजे पिकअप के साथ बनियापुर थाना क्षेत्र के नंदलाल टोले में आए थे और मवेशी चुरा रहे थे। इस बीच लोगों को इसकी आहट मिल गई और तीनों को रंगे हाथ दबोच लिया। भीड़ ने तीनों की जमकर पिटाई की और जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

Justice 1

मवेशी चोरी के आरोप में इस घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों का कहना है कि वे मवेशी खरीदने गए थे। वहीं, पुलिस ने मामले में लिप्त दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार ने भीड़ हिंसा के कृत्य को हत्या करार दिया है और जल्द से जल्द आरोपियों का गिरफ्तार करने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें : फोन छीनने के आरोप में लोगों ने एक युवक को दी बेरहम सजा

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →