सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फोन छीनने के आरोप में लोगों ने एक युवक को दी बेरहम सजा

राज्य में बढ़ रही अपराधों की वारदातों के बीच एक युवक को अपने दो दोस्त के साथ एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनना महंगा पड़ गया।

फोन छीनने के आरोप में लोगों ने एक युवक को दी बेरहम सजा

राज्य में बढ़ रही अपराधों की वारदातों के बीच एक युवक को अपने दो दोस्त के साथ एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनना महंगा पड़ गया। वहीं, छीना-छपटी के बाद दो युवक भागने में कामयाब रहे, जबकि एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

घटना बिहार मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव की है, जहां धर्मदेव यादव नाम का व्यक्ति मंगलवार की रात बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डोमाहाता मस्जिद के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनसे फोन छीन लिया। चोरों को वहां से फरार होते हुए देखकर धर्मदेव यादव ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

phone theft 1

फोन छिन जाने पर पीड़ित ने जोर से जोर आवाज लगानी शुरू कर दी और आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, वहीं दो युवक मौका-ए-वारदात से भागने में सफल रहे। मगर पकड़े गए युवक की आज शामत आ गई और लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग युवक को नदी में फेंकने की बात भी कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की पुलिस वहां पहुंची। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले जिसने चाहा उसने युवक पर हाथ साफ कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में लिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : जानिए किस बीमारी से जूझ रहे है, ‘सुपर 30’ के असली हीरो आनंद कुमार

विषयबिहार
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →