मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जयपुर में तीन लोगों ने की हैवानियत की सारी हदे पार

जयपुर में एक बार फिर से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

जयपुर में तीन लोगों ने की हैवानियत की सारी हदे पार

जयपुर में एक बार फिर से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां पर कुछ लोगों ने एक मजदूर महिला को काम दिलाने का बहाना कर उसके साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दे ड़ाला. इन दरिंदों ने महिला के साथ गलत काम कर उसे कुछ पैसे देकर चुप कराने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है. हालांकि तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

वहीं डीसीपी योगेश दाधीच का कहना है कि ये घटना 6 सिंतबर की है. एक महिला काम की तलाश में प्रताप नगर पर बस स्टैंड के पास बैठ हुई थी. बताते चले कि इस बस स्टैंड पर मजदूर सुबह सुबह काम की तलाश में बैठे रहते है. जिन लोगों को काम करवाना रहता है वह अपनी गाड़ियों में मजदूर को बिठाकर ले जाते है.

डीसीपी ने बताया की उस दिन राधेश्याम नाम का एक व्यक्ति मजदूर महिला को शलगामपुरा नामक गांव में काम कराने के बहाने लेकर चला गया. जहां पर मजदूर महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जब उस महिला ने इसका विरोध किया तो उन हवस के पुजारियों ने उसके साथ मारपीट की.

इन बलात्कारियों ने इस महिला को पैसे देकर चुप रहने को कहा, इसके बावजूद भी महिला अपनी घर वापस आई. जिसके बाद महिला ने शिवदासपुरा थाने में शिकायत दर्ज करा दी. उसके बाद चाकसू थाने के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम बनाई और उन हवसी दरिंदों की खोज शुरू कर दी गई.

यह भी पढ़ें : शिक्षक ही बना भक्षक, छात्रा के साथ की ऐसी खौफनाक हरकत

फिलहाल पुलिस ने आरोपी राकेश यादव, भीम सिंह और चंद्र प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही महिला का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है. अब सवाल यह उठता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठायेगी या फिर महिलाएं इसी तरह से किसी न किसी घटना की शिकार होती रहेंगी.

विषयजयपुर
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →