मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भीषण गर्मी में भी रजाई ओढ़ कर आग तापनि पड़ती है इन्हे।

ऐसे वक्त में जब पूरा उत्तरी भारत सूरज के कहर से तप रहा है, डॉक्टर लोगों को धूप से बचने के उपाय समझा रहे हैं।

भीषण गर्मी में भी रजाई ओढ़ कर आग तापनि पड़ती है इन्हे।
ऐसे वक्त में जब पूरा उत्तरी भारत सूरज के कहर से तप रहा है, डॉक्टर लोगों को धूप से बचने के उपाय समझा रहे हैं। हरियाणा के एक शख्स के लिए ये सारे तरीके और सलाह बेमानी हैं। वह इन दिनों भारी ठंड लगने से परेशान हैं। चौंकिए मत, आप ठीक पढ़ रहे हैं। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में रहने वाले संतराम बचपन से ही इस बीमारी से जूझ रहे हैं। कई डॉक्टर अभी तक उनकी इस अनोखी बीमारी की वजह नहीं समझ सके हैं। Weird man दरअसल महेंद्रगढ़ जिले के गांव देरोली के रहने वाले संतराम पेशे से किसान हैं। उन्हें बचपन से ही बेहद अजीब सी समस्या है। उन्हें गर्मी के मौसम में सर्दी का अनुभव होता है जबकि भयंकर जाड़े में उन्हें भारी पसीना आता है और गर्मी महसूस होती है। यानी कि जून की इस तपती गर्मी में अगर आप संतराम से मिलें तो वह आपको दो स्वेटर पहनकर भरी धूप में आग तपते हुए दिख जाएंगे। संतराम की इस अजीब बीमारी के बारे में महेन्द्रगढ़ जिले के डॉक्टर बीएस वर्मा भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। उनके मुताबिक ये एक विचित्र किस्म की बीमारी है, जिसे अपने मेडिकल प्रैक्टिस करियर के दौरान न तो उन्होंने देखा या पढ़ा है और न ही इलाज किया है। वहीं संतराम के परिजन भी इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि बाबू जी के कारण गर्मी के दिनों में भी नहाने के लिए पानी गर्म करना पड़ता है। रजाई और कंबल का इंतजाम करना पड़ता है।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →