मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देने आई ये लड़की

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को कौन नही जानता हैं. अक्सर अपने डांस को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है.

सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देने आई ये लड़की

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को कौन नही जानता हैं. अक्सर अपने डांस को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है. बिग बॉस फेम सपना चौधरी अपने धांसू डांस से हर बार तहलका मचा देती हैं. यहीं नहीं बल्कि किसी भी स्टेज पर प्रोफोमेंस को लेकर सपना चौधरी में काफी जोश दिखाई देता, बता दें कि इस बार सपना को डांस में एक लड़की कड़ी टक्कर दी है, जिसे देखकर खुद सपना चौधरी भी बहुत हैरान हो गई. इतना ही नहीं अपने डांस के अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली डांसिंग क्वीन सपना ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सपना एक गुडिया नाम की लड़की के साथ अपने सुपहिट सॉन्ग 'आंख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं. गुडिया की जबरदस्त डांसिंग की सपना ने काफी तारीफ भी की हैं.

विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा कि 'आखिरकार में उस मिल ही गई . जो मेरे साथ स्टेप्स को मैच कर सकती है. साथ ही कहा कि मिलिए इंडिया की सबसे बेधड़क लड़की से.' सपना चौधरी के इस वीडियो पर फैन्स काफी रिएक्ट कर रहे हैं. अगर बात करे सपना चौधरी की टिकटॉक वीडियो की तो वह टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी टिकटॉक वीडियो भी फैन्स के बीच काफी फेमस होते है.

यह भी पढ़ें : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार निभाएंगी यह एक्ट्रेस

बता दें कि हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस के अलावा 'बिग बॉस 11 से भी खूब सुर्खियां बटोरी है . 'बिग बॉस 11' में आने के बाद सपना चौधरी लोकप्रियता के सातवें आसमान पर पहुंच गई है . जिसके बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी जैसी फिल्मों में भी अपने डांस से खूब धमाल मचाया .

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →