बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Top stories

अगर आप नहीं खाते है चॉकलेट तो पढिए ये ख़बर

चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इनफ्लैमेटरी गुण त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। कोको पाउडर, शहद और नींबू से बना फेस पैक त्वचा की देखभाल का प्राकृतिक तरीका है।

अगर आप नहीं खाते है चॉकलेट तो पढिए ये ख़बर
चॉकलेट खाना हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। बच्चे हो या फिर बूढे हर कोई इसके स्वाद का कायल है। बुहत से लोग ये सोचकर चॉकलेट नहीं खाते है की कहीं उनके दांत ख़राब न हो जाए। लेकिन अब चॉकलेट के बारे में ऐसी रिर्सच सामने आई है जिसको जानकर आप भी चॉकलेट खाने लग जाएंगे। amazing skin benefits of chocolates 2 चॉकलेट खाने से त्वचा हो जाती है मुलायम आपको जानकर हैरानी होगी की चॉकलेट खाने से आपकी त्वचा पूरी तरह से मुलायम हो जाती है। दरअसल में चॉकलेट के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते है। ये हमारे चेहरे की बढ़ती उम्र को कम करने में सहायक होते है। चॉकलेट में मौजूद एंटी-इनफ्लैमेटरी ड्राई औस सेंसटिव स्किन को निखारने में मदद करता है। अगर आप को डार्क चॉकलेट पसंद है तो इस चॉकलेट के घरेलू इस्तेमाल से आपकी स्किन में एकदम से रौनक आ जाएगी। amazing skin benefits of chocolates 1 ऐसे करें चॉकलेट का इस्तेमाल इसके इस्तेमाल के लिए आपको चॉको पाउडर की मदद से फेस पैक बनाना है। इसके लिए आप एक तिहाई कप कोको पाउडर में 2-3 बडे चम्मच शहद और कुछ नींबू के रस की बूंदें मिक्स कर ले और फिर इस पेस्ट को अपने मुँह पर लगाए। आपको इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए छोड देना है उसके बाद इसे आपको साफ़ पानी से धोना है। इसके बाद आपको अपनी स्किन में कोमलता महसूस होगी।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →