रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शहीद की बेटी को भी नहीं बख्शा हैवान ने, बनाया हवस का शिकार

सरकार हमेशा यह दावे करती है कि लड़कियों के लिए कड़े कानून की व्यवस्था की गई है. लेकिन जब पुलिस वाले ही देश की बेटियों को अपने हवस का शिकार बना ले.

शहीद की बेटी को भी नहीं बख्शा हैवान ने, बनाया हवस का शिकार

सरकार हमेशा यह दावे करती है कि लड़कियों के लिए कड़े कानून की व्यवस्था की गई है. लेकिन जब पुलिस वाले ही देश की बेटियों को अपने हवस का शिकार बना ले. तो देश की बेटियां किससे मदद की उम्मीद रखें. एक ऐसा ही मामला झारखंड में हुआ है, जहां पर बोकरो पुलिस के एएसआई राजू सिंह पर एक शहीद की नाबालिग बेटी पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जब इस मामले का खुलासा किया गया तो पता चलो कि एएसआई करीब पिछले दो साल से शहीद की बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे रहा था. फिलहाल पीड़िता की मां ने चास में स्थित महिला थाने में केस दर्ज करवा दिया है लेकिन जब से इस आरोपी पर केस दर्ज है तभी से आरोपी फरार चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शुक्रवार को देर शाम महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई, साथ ही पूछताछ के लिए राजू सिंह को चास थाने भी बुलाया गया था, उस वक्त वह मौके पर पहुच गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान ही फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश किया है. जहां पर धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है.

वही सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. फिलहाल इस मामले में बोकारो एसपी पी. मुरुगन ने आरोपी पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है. एक टीम का गठन कर इस मामले पर जांच पड़ताल चल रही है, साथ ही फरार हुए अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि आरोपी एएसआई राजू सिंह पूर्व में सिटी थाने में नियुक्त था.

जिस शहीद की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है वह पहले सिटी थाना में थे. एएसआई राजू सिंह भी इसी थाने में था, यहीं कारण था कि वह उसका घर में आना- जाना था. वहीं नक्सली हमले में शहीद हुए जवान की दूसरी पत्नी बोकारो जिला के उपनगर चास स्थित वास्तु विहार के पास रहती थीं. वहां भी उनके घर राजू सिंह का आना जाना लगा रहता था.

यह भी पढ़ें : माँ-बाप जेल में बच्चे के लिए हीरोइन लेके पहुंच गए, फिर जो…

इसी बीच राजू जब घर आता, तो नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया करता था. आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया था. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले दो सालों से इस घटना को अंजाम दे रहा था.

विषयझारखंड
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →