मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

सचिन तेंदुलकर की वो आदत जिसने सौरव गांगुली को डरा दिया था !

हमारी जिंदगी में कई ऐसे रोचक वाक्या होते रहते हैं. जिनको बाद में याद करना बहुत रोचक होता है. खिलाड़ियों की जिंदगी से भी ऐसी कई घटनाएं जुड़ी रहती है.

सचिन तेंदुलकर की वो आदत जिसने सौरव गांगुली को डरा दिया था !

हमारी जिंदगी में कई ऐसे रोचक वाक्या होते रहते हैं. जिनको बाद में याद करना बहुत रोचक होता है. खिलाड़ियों की जिंदगी से भी ऐसी कई घटनाएं जुड़ी रहती है. जिनके बारें में उस समय किसी को पता नहीं चलता है. लेकिन कुछ समय बाद कुछ खिलाड़ी खुद अपनी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का खुलासा करते हैं. जो वास्तव में बहुत रोचक होती है. ऐसी ही एक रोचक सचिन तेंदुलकर के जीवन से जुड़ी आदत का खुलासा सौरव गांगुली ने किया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर की इस आदत ने मुझे डरा दिया था.

विज्ञापन
images 1 1
सचिन तेंदुलकर

क्या थी सचिन तेंदुलकर की ऐसी आदत-

एक बार सौरव गांगुली ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सचिन तेंदुलकर को नींद में चलने की आदत थी. जिसके कारण सौरव गांगुली डर गए थे. सौरव गांगुली ने याद करते हुए बताया कि बीसीसीआई द्वारा इंदौर में आयोजित अंडर 14 कैंप में वह सचिन तेंदुलकर के रूम मेट थे. एक रात को सचिन अपने बिस्तर से उठे और कमरे में घूम कर फिर अपने बिस्तर पर आकर सो गए. सौरव गांगुली को लगा कि शायद सचिन बाथरूम गए थे. लेकिन अगली रात को भी ऐसा हुआ.

images
सचिन तेंदुलकर

इसके बाद सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर से इसको लेकर बात की तो सचिन तेंदुलकर ने उनको बताया कि उनको नींद में चलने की बीमारी है. जिसके बाद सौरव गांगुली जब भी सोते थे उनका ध्यान रात में हमेशा सचिन तेंदुलकर पर ही रहता था.

यह भी पढ़ें: जब गौतम गंभीर से चौका खाने से चिढ़ गए थे शाहिद अफरीदी, लड़ाई बढ़ी तो अंपायरों को देना पड़ा था दखल

ऐसी ही एक रोचक घटना का जिक्र करते हुए सौरव गांगुली बताते हैं कि जब भी ओपनिंग के लिए वो सचिन के साथ आते थे, तो हमेशा पहली गेंद उनको ही खेलनी पड़ती थी क्योंकि संचिन तेंदुलकर कभी भी मैच की पहली गेंद खेलना पसंद नहीं करते थे.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →