बुधवार, 9 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मस्जिद विवाद: BJP विधायक का दावा- 'पुरातात्विक साक्ष्य साबित करते हैं कि वहां मंदिर था'

नई दिल्ली: सहारनपुर मस्जिद विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पुरातात्विक विभाग को मिले अवशेष और साक्ष्य यह साबि…

सहारनपुर मस्जिद विवाद: BJP विधायक का दावा- 'पुरातात्विक साक्ष्य साबित करते हैं कि वहां मंदिर था'
(फोटो: IANS)

नई दिल्ली: सहारनपुर मस्जिद विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पुरातात्विक विभाग को मिले अवशेष और साक्ष्य यह साबित करते हैं कि विवादित स्थल पर पहले एक हिंदू मंदिर मौजूद था। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा ने कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने देश के प्राचीन आस्था केंद्रों को तोड़कर मस्जिदें बनवाई थीं, जिनमें मथुरा, काशी विश्वनाथ और राम मंदिर जैसे स्थल शामिल हैं।

विज्ञापन

विधायक मिश्रा ने कहा कि जब से "सनातनियों की सरकार" आई है, लोगों में अपने मंदिरों को फिर से पाने और उन्हें पुनर्जीवित करने का भरोसा जगा है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के चलते कई जगहों पर अदालतों में अपील दायर की गई है ताकि जांच के जरिए सच्चाई सामने आ सके।

साक्ष्यों का दिया हवाला

सहारनपुर के संदर्भ में, भाजपा विधायक ने पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा की गई जांच का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "विभाग ने वहां का वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। वहां मिली ईंटों, उनकी सभ्यता और कालखंड के बारे में बताया गया है। कई ईंटों पर भगवान के नाम भी अंकित मिले हैं। वहां गुफा और कुआं भी मिला है।" मिश्रा ने जोर देकर कहा कि ये सभी साक्ष्य "चीख-चीख कर कह रहे हैं कि वहां हिंदू मंदिर था, मस्जिद नहीं।"

'दिव्य और भव्य मंदिर बनेगा'

रमेश चंद्र मिश्रा ने विश्वास जताया कि सहारनपुर में जल्द ही एक "दिव्य और भव्य मंदिर" का पुनर्निर्माण होगा। उन्होंने सर्वेक्षण करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और न्यायालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग जैसी कोई भी सरकारी एजेंसी बिना कानूनी आदेश के काम नहीं करती। उन्होंने कुछ लोगों पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू और सनातनी इस प्रगति से प्रसन्न हैं।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है और काशी विश्वनाथ जैसे स्थलों पर शिवलिंग जैसी आकृतियों को 'वजू खाना' बताना हिंदू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →