गूगल ने कल सैन फ्रांसिस्को में एक बड़े इवेंट का आयोजन किया था | ऐपल की तरह ही गूगल ने अपने फोन को बड़े पैमाने पर किए गए इवेंट में लॉन्च किया | गूगल ने अपने पिक्सल फोन के नए वर्जन पिक्सल 2 और साथ ही पिक्सल 2 एक्सएल को लॉन्च किया | इसके अलावा गूगल ने अपने नए गूगल क्लिप स्मार्ट कैमरा, गूगल होम और मिनी, गूगल पिक्सलबुक साथ ही गूगल डे ड्रीम को भी लॉन्च किया |
पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल
पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल ये दो फोन गूगल ने इस बार लॉन्च किए है | ये दोनों फोन के प्रोसेसर, कैमरा और साऊंड के स्पेसिफिकेशन सेम है | पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में कॉलकॉम स्नैपड्रैगन का 835 प्रोसेसर और साथ ही 4 जीबी की रैम भी दी गयी है | दोनों फोन्स में पहले से बेहतर 12.2 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया है जो ड्युअल पिक्सल फेज डिटेक्शन के साथ आएगा | इसमें ऑटोफोकस के साथ लेजर और ऑप्टिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक स्टैबेलाईजर का भी इस्तेमाल किया गया है | फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्सफोकस कैमरा दिया गया है | पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल दोनों फोन अलग डिस्प्ले साईज के साथ आते है | पिक्सल 2 में फुल एचडी 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है तो वही पिक्सल 2 एक्सएल में नया क्यूएचडी प्लस पैनल है, 6 इंच के डिस्प्ले के साथ इसमें 18:9 का ऐस्पेक्ट रेशो भी दिया गया है | ये दोनों फोन में POLED डिस्प्ले दिए गए है | पिक्सल में USB-C टाईप दिया गया है | ये फोन में हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा | इन फोन में ब्लूटूथ का लेटेस्ट वर्जन 5 आएगा | इन दोनों फोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन नहीं दिया है | ये दोनों फोन 64 जीबी और 128 जीबी के ऑप्शन में उपलब्ध होंगे | पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की बुकिंग भारत में अक्टूबर 26 से शुरू होगी | पिक्सल 2 नवंबर की 1 तारीख से भारत में बेचना शुरू होगा और पिक्सल 2 नवंबर की 15 तारीख से बेचना शुरू हो जाएगा |
पिक्सल 2 – 64GB मॉडल की कीमत 61,000 रूपए और 128GB मॉडल की कीमत 70,000 रूपए है |
पिक्सल 2 एक्सएल – 64GB मॉडल की कीमत 73,000 रुपए और 128GB मॉडल की कीमत 82,000 रूपए है |
गूगल क्लिप्स
गूगल ने इस इवेंट में और एक नया प्रोडक्ट गूगल क्लिप्स लॉन्च किया | यह एक हैंड्स फ्री पोर्टेबल स्मार्ट कैमरा है | ये कैमरा गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर के ऑटोमैटिकली फेस रेकगनाइज कर सकता है साथ ही फोटो और विडिओ भी ले सकता है | इस में 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया हुआ है जो 130 डिग्री के ऐंगल तक कैप्चर कर सकता है | इसमें 8 जीबी की मेमरी दी गयी है | गूगल क्लिप्स की कीमत 16,216 रुपए है |
गूगल होम मिनी और मैक्स
गूगल ने कल गूगल होम का स्मॉलर वर्जन गूगल मिनी भी लॉन्च किया | ये एक स्मार्ट होम डिवाइस है जिससे आप न्यूज और पॉडकास्ट सुन सकते है | इसमें गूगल ने नए फीचर्स भी ऐड किए है | इसकी कीमत 3,190 रूपए है | साथ ही गूगल ने होम मैक्स का भी लॉन्च किया | जिसमे 4.5 इंच का वूफर दिया गया है जो पहले के मुकाबले 20% ज्यादा पावरफुल होगा | इसकी कीमत 25,976 रूपए है |
गूगल पिक्सलबुक
गूगल ने अपना नया पिक्सलबुक भी कल लॉन्च किया | ये पहले से बेहतर और स्लिम बनाया गया है | ये दो मॉडल में उपलब्ध होगा | जिसमे पहले वाले में इंटेल का 7th जनरेशन i5 प्रोसेसर होगा साथ ही 8 जीबी की रैम भी मिलेगी | इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा | साथ ही इसमें USB-C टाईप के दो पोर्ट दिए जाएंगे | इसका बैटरी बैकअप गूगल ने 10 घंटे तक बताया है | इस में 12.3 इंच की टच स्क्रीन दी गयी है | इसका दूसरा मॉडल में प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज बदल जाएगा | इसमें इंटेल का 7th जनरेशन i7 प्रोसेसर आएगा साथ ही इसकी रैम 16 जीबी होगी | इसमें 512 जीबी स्टोरेज मिलेगा | दोनों मॉडल में गूगल ने नया फीचर गूगल असिस्टेंट दिया है | साथ ही गूगल पेन भी लॉन्च किया है जो खास पिक्सलबुक के लिए बना हुआ है | पिक्सलाबुक की कीमत 65,000 रूपए और 1,07,350 रूपए रखी गयी है |
गूगल डे ड्रीम
गूगल ने अपडेट किया हुआ नया डे ड्रीम वर्च्युअल रिअलिटी हेडसेट लॉन्च किया है | ये तीन नए रंगो में उपलब्ध होगा | इसकी कीमत 10,000 रूपए होने की आशंका है |