बढ़ती तेल कीमतों के बीच आपातकालीन भंडार पर IEA की अहम बैठक, G7 देश जारी करेंगे 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल
ऊर्जा बाजार में आपूर्ति की कमी और कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) का गवर्निंग बोर्ड बुधवार को एक अहम बैठक कर रहा है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस बैठक…
ऊर्जा बाजार में आपूर्ति की कमी और कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) का गवर्निंग बोर्ड बुधवार को एक अहम बैठक कर रहा है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस बैठक में आपातकालीन भंडारों से कच्चा तेल और डीजल जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह कदम तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव को कम करने और बाजार में स्थिरता लाने के प्रयास का हिस्सा है।
यह बैठक पेरिस में बुधवार दोपहर को प्रस्तावित है। इससे पहले, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बुधवार सुबह ही इस प्रस्ताव की समीक्षा कर ली थी। इस मामले में जर्मनी के आर्थिक मंत्रालय ने रॉयटर्स को बताया कि उनका देश IEA के निर्देशों के अनुसार ऊर्जा भंडार जारी करने की प्रक्रिया में शामिल होगा।
जी7 देशों की सहमति और मौजूदा स्थिति
पिछले हफ्ते, जी7 देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद अपने आपातकालीन भंडारों से कुल 10 करोड़ बैरल (100 मिलियन) डीजल और कच्चा तेल जारी करने पर सहमति जताई थी। इसके साथ ही, जी7 देशों ने ऊर्जा के निर्यात पर किसी भी तरह का प्रतिबंध न लगाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की थी।
हालांकि, इस सहमति के बावजूद तेल और ऊर्जा उद्योग में इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि यूरोप और अमेरिका वास्तव में कितनी मात्रा में तेल और डीजल बाजार में उतारेंगे। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस नए फैसले का मार्च में किए गए 40 करोड़ (400 मिलियन) बैरल तेल जारी करने के पुराने वादे पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
इनपुट: IANS



