Exit Polls का महापोल: पंजाब में कितनी सीटें जीत सकती है AAP, पहली बार पूर्ण राज्य की सत्ता पर काबिज होंगे केजरीवाल?

145

Exit Polls का महापोल: पंजाब में कितनी सीटें जीत सकती है AAP, पहली बार पूर्ण राज्य की सत्ता पर काबिज होंगे केजरीवाल?

पंजाब में एग्जिट पोल के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि आम आदमी पार्टी राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतेगी। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी 117 सीटों वाली विधानसभा में 70-75 सीटें जीत रही है। बता दें कि पंजाब में बहुमत के लिए 59 सीटें चाहिए। इंडिया टुडे के पोल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 76 और 90 सीटों के बीच कहीं भी जीतते हुए दिखाया गया है।

Exit Polls का महापोल: 

अगर हम 5 बड़े एग्जिट पोल का औसत निकालें तो उसमें भी आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को सबसे ज्यादा 111 सीटें मिलने का अनुमान न्यूज24 चाणक्या ने जताया है। चलिए कभी का औसत निकालकर समझाते हैं कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती हैं।

आज तक-एक्सिस: पंजाब में आज तक-एक्सिस ने कांग्रेस को 19-31 सीटें दी हैं। जिसका औसत 25 सीट हुआ। आप को 76-90 सीटें दी हैं जिसका औसत 83 सीट हुआ। अकाली को 7-11 सीटें दी गई हैं जिसका औसत 9 सीट हुआ। अन्य को 1-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

एबीपी-सी वोटर: पंजाब की 117 सीटों पर एबीपी-सी वोटर ने सत्ताधारी कांग्रेस को 22-28 सीटें दी हैं। जिसका औसत 25 सीट हुआ। आप को 51-61 सीटें दी हैं जिसका औसत 56 हुआ। यानी बहुमत से तीन सीट कम। आकाली को 20-26 सीट दी हैं जिसका औसत 23 हुआ। अन्य को 8-14 सीटें दी हैं। 

न्यूज24 – चाणक्या: पंजाब में न्यूज24 – चाणक्या ने कांग्रेस को 03-17 सीटें दी हैं। जिसका औसत 10 सीट हुआ। आप को 89-111 सीटें दी हैं जिसका औसत 100 हुआ। आकाली को 1-11 सीट दी हैं जिसका औसत 6 हुआ। अन्य को 0-2 सीटें दी हैं। 

टाइम्स नाउ – वीटो:  पंजाब में टाइम्स नाउ – वीटो ने कांग्रेस को 22 सीटें दी हैं। आप को 70 सीटें दी हैं। आकाली को 19 सीट दी हैं। अन्य को 6 सीटें दी हैं। 

रिपब्लिक – पी मार्क: पंजाब में रिपब्लिक – पी मार्क ने कांग्रेस को 21-31 सीटें दी हैं, जिसका औसत 26 सीट हुआ। आप को 62-70 सीटें दी हैं जिसका औसत 66 हुआ। आकाली को 16-24 सीट दी हैं जिसका औसत 20 हुआ। अन्य को 1-3 सीटें दी हैं। 

1. ईटीजी रिसर्च के सर्वेक्षण से पता चलता है कि आम आदमी पार्टी 117 सीटों वाली विधानसभा में 70-75 सीटें जीत रही है। न्यूजएक्स-पोलस्ट्रैट पोल में आम आदमी पार्टी को 56-61 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि रिपब्लिक टीवी में केजरीवाल की पार्टी को 62-70 सीटें मिल रही हैं।

2. यदि आप पंजाब की सत्ता में आती है, तो यह एक बड़ा बदलाव होगा क्योंकि केजरीवाल की पार्टी केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के उलट एक पूर्ण राज्य की सत्ता पर काबिज होगी। एबीपी न्यूज-सीवोटर के एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि आप को 51-61 सीटें मिल रही हैं। न्यूज 24 दिखाता है कि बीजेपी को 10 सीटें मिल रही हैं।

3. कुल मिलाकर एग्जिट पोल साफ तौर पर पंजाब में आप की बढ़त दिखा रहे हैं। वैसे ज्ञात रहे कि एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। अंतिम नतीजे 10 मार्च को ही सामने आएंगे, जब मतगणना होगी।

 



Source link