Advertising
Home Breaking News Hindi Sushant की बहन ने फिर शेयर की इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘दर्द को...
Advertising
<

Sushant की बहन ने फिर शेयर की इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं’

367
Sushant की बहन ने फिर शेयर की इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बड़ी बहन मीतू सिंह ने अपने दिवंगत भाई और दिवंगत मां की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने भाई और मां को खोने का दर्द बयान किया है. मीतू ने अपने ट्विटर अकाउंट से सुशांत के फैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग साझा की, जिसमें सुशांत अपनी मां से हाथ जोड़कर आशीष लेते दिखाई दे रहे हैं.

मीतू ने पोस्ट में क्या लिखा
मीतू सिंह ने लिखा, ‘मेरी मां मेरी ऊर्जा थी. मेरा भाई मेरा गर्व था. मैंने उन दोनों को बहुत जल्दी खो दिया. मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं.’ मीतू सिंह का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दूसरी ओर, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई. अगले कुछ दिनों में इस सवाल का जवाब मिल जाएगा, क्योंकि एक ओर CBI की टीम के कुछ सदस्य मुंबई में जांच के बाद वापस आ चुके हैं, तो दूसरी ओर सुशांत की हत्या पर AIIMS की रिपोर्ट भी आने वाली है.

AIIMS में फॉरेसिंक डिपार्टमेंट के हेड सुधीर गुप्ता ने कहा है कि केस के सिलसिले में मेडिकल बोर्ड की मीटिंग और सीबीआई से मीटिंग के बाद एक मेडिकल बोर्ड की राय सीबीआई को दी जाएगी, जो मुझे उम्मीद है कि पूरी तरह से निर्णायक होगी. इसमें किसी भी तरह के भ्रम या संदेह की गुंजाइश नहीं रह जाएगी. ये रिपोर्ट अभी शेयर नहीं की जा सकती क्योंकि केस कोर्ट में है. अगले हफ्ते फॉरेंसिक टीम की जांच और सीबीआई की पड़ताल के परिणाम को समझना होगा. उसके बाद ही फाइनल मेडिकल ओपिनियन बना सकेंगे.

 खबरें पढ़ें:जानिए किस योगासन को करने से रहेंगे दिनभर एक्टिव?

Source link

Advertising