बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फरीदाबाद में ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

फरीदाबाद के पलवल की शिव कॉलोनी में 35 साल की एक महिला ने खुदकुशी कर ली. बता दें कि महिला ससुराल वालों से बहुत तंग आ गई थी. जिसके वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा.

फरीदाबाद में ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

फरीदाबाद के पलवल की शिव कॉलोनी में 35 साल की एक महिला ने खुदकुशी कर ली. बता दें कि महिला ससुराल वालों से बहुत तंग आ गई थी. जिसके वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा. इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन


फरीदाबाद की जवाहर नगर में रहने वाली बबीता की शादी 2009 में हुई थी. बबिता के परिजनों का आरोप हैं. कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे. ससुराल वाले बबिता से हर दिन पैसों को लेकर दबाव बना रहे थे ऐसे में बबिता लगातार मानसिक रूप से परेशान हो गई और दिन पर दिन इस दबाव से तंग आकर उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा.

imgpsh fullsize anim 38


बबीता के परिजनों का कहना है कि उन्होंने बबीता के ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने एक न सुनी. वहीं मृतक के भाईयों ने पुलिस में शिकायत की है कि बार बार बबीता को पैसे लाने के लिए मजबूर करते थे. जब वह पैसे देने से मना करती तो उसका पति सास, ससुर और जेठ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगते थे. जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाई है.

यह भी पढ़ें : घर में स्पा के आड़ में चला रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़


इतना ही नही परिजनों ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी लगभग 4 साल पहले बबीता को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन इस मामले पर समझौता कर लिया गया था. फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साथ ही शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. दूसरी और पुलिस ने इस मामले पर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →