बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
समाज

टीचर का हुआ तबादला, बच्चों के छलके आंसू गुरु शिष्य परम्परा की अनोखी कहानी

वैदिक काल में आपने गुरु-शिष्य परंपरा की कई कहानियाँ सुनी होंगी |एक वो दौर था जब गुरु को इश्वर का दर्जा दिया जाता था ,लेकिन ज़माने के बदलने के साथ -साथ हमारी…

टीचर का हुआ तबादला, बच्चों के छलके आंसू गुरु शिष्य परम्परा की अनोखी कहानी
वैदिक काल में आपने गुरु-शिष्य परंपरा की कई कहानियाँ सुनी होंगी |एक वो दौर था जब गुरु को इश्वर का दर्जा दिया जाता था ,लेकिन ज़माने के बदलने के साथ -साथ हमारी विचारधारा भी थोड़ी बहुत बदलती जा रही है |आपने कबीर का वो दोहा तो सुना ही होगा ''गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय, बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय " | अध्यापक के ताबदालें पर फूट -फूट कर रोये विद्यार्थी तिरुवल्लुर जिले के एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दोहे को सार्थक कर दिया है |जी हाँ ,इस सरकारी हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय के अध्यापक जी भगवान का तबादला कुछ दिनों पहले ही दूसरे इलाके में कर दिया गया |जैसे ही इस बात का पता उनके विद्यार्थियों को चला वह स्कूल के बाहर जाकर खड़े हो गए |और जैसे ही जी भगवान बहार निकले तो बच्चे उन्हें घेरकर रोने लगे |बच्चों की नाम आँखें देखकर भगवान भी अपने आंसू रोक नहीं पाए |भगवान के तबादले का बच्चों पे कुछ यूँ असर हुआ कि बच्चें स्कूल के बहार धरने पर बैठ गए |परिणाम स्वरूप सरकार ने अब भगवान के ट्रांसफ़र पर दस दिनों की रोक लगा दी है | tamil nadu tiruvallur students protest over the transfer of their english teacher 1 गुरु -शिष्य के बीच इतना प्रेम भगवान के प्रति इस लगाव के बारे में बच्चों का कहना था कि वह स्कूल के सबसे सपोर्टिव स्टाफ मेंबर्स में से एक हैं| जब अध्यापक स्कूल छोड़ कर जाने लगें तो सभी विद्यार्थी फूट -फूट कर रोने लगे |ऐसे में भगवान भी अपनी भावनाओं पर काबू नही रख पाएं और उनकी आँखें भी छलक पड़ी | गुरु शिष्य परम्परा की अनोखी कहानी गुरु -शिष्य के बीच इस तरह का प्रेम देखकर सरकार ने उनके तबादले पर 10 दिनों की रोक लगा दी है |अब यह देखना होगा कि आखिर सरकार क्या फैसला लेती है ?वो तिरुवल्लुर में ही रहेंगे या फिर किसी नए स्कूल में जायेंगे |बच्चों का अपने प्रति ये प्यार देख कर भगवान का कहना है कि ये मेरी स्कूल में पहली जॉब थी | मैं 2014 में सरकारी हाईस्कूल में अपॉइंट हुआ था| और विद्यालय में ज़रूरत से ज्यादा स्टाफ होने के कारन मेरा तबादला किया जा रहा है |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →