गुरूवार, 30 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

सरकारी नौकरी: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, एसटीपीआई ने जूनियर हिंदी…

सरकारी नौकरी: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
(फोटो: IANS)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने एक बेहतरीन अवसर की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, एसटीपीआई ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 7 अगस्त, रात 11 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार एसटीपीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 9 रिक्तियों में से 6 पद सामान्य वर्ग के लिए, 2 पद ओबीसी के लिए और 1 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा होना ज़रूरी है।

आयु सीमा: आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →