SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने ठोकी तूफनी फिफ्टी, 6 छक्के जड़कर तोड़ा विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

5
SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने ठोकी तूफनी फिफ्टी, 6 छक्के जड़कर तोड़ा विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड


SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने ठोकी तूफनी फिफ्टी, 6 छक्के जड़कर तोड़ा विराट कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

ऐप पर पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा ने रविवार को आईपीएल 2024 के 69वें मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने  हैदराबाद के मैदान में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दो अहम साझेदारियां कीं। बतौर ओपनर उतरे अभिषेक के बल्ले से 28 गेंदों में 66 रन निकले। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के ठोके। उन्होंने महज 21 गेंदों में फिफ्टी कंप्ली कर ली थी। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा और कुल सातवां आईपीएल अर्धशतक है। 23 वर्षीय अभिषेक ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक दमदार रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

दरअसल, अभिषेक एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 41 सिक्स हैं। उन्होंने कोहली का आठ पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के उड़ाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2018 में 37 जमाए। अभिषेक ने इसके अलावा एक और कारनामा किया है। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाजों की फेहरिस्त में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अभी तक 464 रन बना चुके हैं। वह देवदत्त पडिक्कल (473) और रिंकू सिंह (474) को पछाड़ने के करीब हैं।

आईपीएल के एक सीजन में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा सिक्स

41 – अभिषेक शर्मा (एसआरएच, 2024)*

38 – विराट कोहली (आरसीबी, 2016)

37 – ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

37 – विराट कोहली (आरसीबी, 2024)

35 – शिवम दुबे (सीएसके, 2023)

अनकैप्ड बल्लेबाजों द्वारा एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन

625 – यशस्वी जयसवाल (2023)

616 – शॉन मार्श (2008)

531 – रियान पराग (2024)*

516 – ईशान किशन (2020)

512 -सूर्यकुमार यादव (2018)

480 – सूर्यकुमार यादव (2020)

474 – रिंकू सिंह (2023)

473 – देवदत्त पडिक्कल (2020)

467 – अभिषेक शर्मा (2024)*

पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी एसआरएच ने अपने आखिरी लीग मैच में पीबीकेएस को चार विकेट से मात दी। हैदराबाद ने 215 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल किया। ट्रेविस हेड का खाता नहीं खुला। वह पारी की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद, अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 और नितीश रेड्डी (37) के संग तीसरे विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लानसेन 26 गेंदों में 48 रन बनाए। इससे पहले, पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 71 और अथर्व तायडे ने 46 रन टनाए। राइली रूसो ने 49 और कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा  ने 32 रन का योगदान दिया। 



Source link