गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

उत्तर प्रदेश में SP BSP गठबंधन टूटा, उपचुनाव अकेले लड़ेंगी दोनों पार्टियाँ

लोकसभा चुनाव 2019 ख़त्म हो चुका है और इसके बाद चुनाव खातिर हुए गठबंधन भी टूटते हुए नजर आ रहे हैं. अभी खबर उत्तर प्रदेश से खबर आई है.

उत्तर प्रदेश में SP BSP गठबंधन टूटा, उपचुनाव अकेले लड़ेंगी दोनों पार्टियाँ

लोकसभा चुनाव 2019 ख़त्म हो चुका है और इसके बाद चुनाव खातिर हुए गठबंधन भी टूटते हुए नजर आ रहे हैं. अभी खबर उत्तर प्रदेश से खबर आई है. असल में आप चुनाव में भागीदारी के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा में गठबंधन हुई थी, और चुनावी पंडित कयास लगा रहे थे कि 30 से 35 सीट तो इस गठबंधन के खाते में जायेगी ही.

विज्ञापन

लेकिन चुनाव नतीजे आये और इन दोनों पार्टियों को कुल मिलाकर 15 सीटें मिली. और उसमे भी बसपा को कुल 10 सीटें मिली और सपा को 5. मालूम हो कि सपा ने लोकसभा चुनाव 2014 में भी 5 सीटें जीती थी, लेकिन बसपा को एक भी सीट नहीं मिल पायी थी.

Akhilesh yadav

अब इन चुनावों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर आरोप लगाया है कि यादवों का वोट गठबंधन के कैंडिडेट को ट्रान्सफर कराने में सपा नाकामयाब रही है. असल में कई सपा बहुल इलाकों में भी सपा जीतने में कामयाब नही हो पायी है.

अब जबकि चुनाव नतीजे आ चुके हैं, तो दोनों पार्टियों में रार के निशान साफ़ नजर आ रहे हैं. अब ऐसे में क्या किया जायेगा. आखिर चुनाव बाद इस हार का ठीकरा किसी के सर तो फूटना ही था.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →