मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली में जल्द ही दस्तक देगा मॉनसून , लौटेगा दिल्ली वालों का चैन और सुकून

भारत की राजधानी दिल्ली का गर्मी से बुरा हाल है और इस गर्मी में झुलस रहें है दिल्लीवालें |अगर अब दिल्ली वालों को किसी का बेसब्री से इंतज़ार है तो वो है मॉनसून का…

दिल्ली में जल्द ही दस्तक देगा मॉनसून , लौटेगा दिल्ली वालों का चैन और सुकून
भारत की राजधानी दिल्ली का गर्मी से बुरा हाल है और इस गर्मी में झुलस रहें है दिल्लीवालें |अगर अब दिल्ली वालों को  किसी का बेसब्री से इंतज़ार है तो वो है मॉनसून का |दरअसल राजधानी में सूरज का पारा दिनों दिन बढ़ता जा रही है और हवा के नाम पे चल रही है तो सिर्फ लू | यह भी पढ़े : दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज़, धुल की आंधी ने उड़ाए लोगो के होश मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में जल्द ही मॉनसून देगा दस्तक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार मॉनसून जल्द ही दिल्ली में दस्तक देगा और दिल्लीवालों को गर्मी से राहत दिलाएगा |विभाग के अनुसार 29 जून से एक जुलाई के बीच में मॉनसून कभी भी आ सकता है |आने वालें दिनों में मौसम के बदलने की पूर्व गतिविधियाँ शुरू होने की उम्मीद है | delhi ncr monsoon june last rain july 1 1 उत्तर की तरफ बढ़ रहा है मॉनसून निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने भी 29 जून के बाद कभी भी बारिश आने की उम्मीद जताई है |उनका कहना है कि मॉनसून लगभग एक सप्ताह से मंद हो गया था| हालांकि रविवार से पुन: सक्रिय हो गया है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है | उन्होंने बताया कि मॉनसून का उत्तर की तरफ बढ़ना एक अच्छा संकेत है | मुंबई भीग रहा है, दिल्ली वालों को है इंतज़ार जहाँ एक तरफ मुंबई में मौसम ने करवट ले ली है और मौसम सुहाना बना दिया है |वहीँ दिल्ली वालों को अब बेसब्री से बारिश का इंतज़ार है |जिससे उन्हें इस चुभती गर्मी और इन लू भरी हवाओं से राहत मिले |मॉनसून का उत्तर की तरफ बढ़ना एक अच्छा संकेत है |मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार देशभर में संयुक्त रूप से जुलाई में 101 फीसदी बारिश होने की संभावना है, जबकि अगस्त में 94 फीसदी बारिश देखने को मिलेगी | मौसम का बदलता रूप चिंता का विषय जिस तरह पिछले कुछ सालों में मौसम ने अपना रुख मोड़ा है और अपना भयानक रूप दिखाया है वह वाकई हमारे लिए एक चिंता का विषय है |कभी सर्दियों में प्रदुषण का पारा बढ़ना |और अचानक मौसम का मिजाज़ बदलना ,अप्रैल में जून जैसा मौसम और गर्मी से देश वासियों का बुरा हाल |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →