मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अनिल कपूर की लाडली कपूर हुई Mrs अहूजा ,आनंद आहूजा संग लिए सात फेरे

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि सोनम कपूर विवाह के बंधन में बंधने जा रही है l बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज मुंबई में आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए l सोनम…

अनिल कपूर की लाडली कपूर हुई Mrs अहूजा ,आनंद आहूजा संग लिए सात फेरे
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि सोनम कपूर विवाह के बंधन में बंधने जा रही है l बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने आज मुंबई में आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए l सोनम और आनंद अब पति -पत्नी बन चुके है l आपको बता दें की सोनम की शादी उनकी आंटी कविता सिंह के हैरिटेज बंगले में हुई lबांद्रा स्थित इस बंगले में सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाज़ो के साथ हुईl सोनम की शादी पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने आकर चार चाँद लगाए l Sonam Kapoor And Anand Ahuja Are Married 1 ना मनीष मल्होत्रा ना सब्यासांची सोनम ने पहना  इस डिजाईनर का डिज़ाइंड जोड़ा सोनम कपूर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर फेमस है l ऐसे में उम्मीद थी की बाकी सितारों की तरह सोनम भी अपने इस खास दिन के लिए मनीष मल्होत्रा या सब्यासांची को चुनेंगी l लेकिन सोनम ने इनको ना चुनते हुए अपनी  शादी के लिए डिजाइनर अनुराधा वाकिल का खूबसूरत रेड कलर का लहंगा चुना l जबकि आनंद बेज कलर की शेरवानी में नजर आएl अपने दुल्हन के जोड़े में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही थींl कौन है आनंद आहूजा ? सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा 32 साल के हैं और दिल्‍ली के प्रसिद्ध बिजनेसमैंन हैंl यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थेl आनंद अहूजा, व्‍यापारी हरीश अहूजा के पोते हैंl हरीश अहूजा शशी एक्‍पोर्ट्स के मालिक हैं, जो भारत की सबसे बड़ी कपड़ा एक्‍सपोर्ट कंपनी हैl वही आनंद खुद भी भारत का पहला मल्‍टी-ब्रांड स्‍नीकर (जूते) बुटीक खोलने वाले व्‍यापारी हैंl आनंद को जूते काफी पसंद हैं और यह उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट से साफ जाहिर होता हैl शादी के बाद उनके भाई हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर , पिता अनिल कपूर ने मीडिया के लोगो में मिठाई बाँटते नज़र आयेl वाकई ये उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा मौका है l सुपरस्टार अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा को हमारी तरफ से शादी की ढेरों बधाईयाँ l
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →