गुरूवार, 6 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘कमलनाथ’ के बेटे की संपत्ति 6 अरब से अधिक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ‘कमलनाथ’ के बेटे नकुलनाथ मध्यप्रदेश के छिंदवाडा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘कमलनाथ’ के बेटे की संपत्ति 6 अरब से अधिक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ‘कमलनाथ’ के बेटे नकुलनाथ मध्यप्रदेश के छिंदवाडा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग को पेश किये गये अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 6 अरब रूपये से भी अधिक बताई है.

विज्ञापन

अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 615.93 करोड़ रूपये बताई है. वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति तकरीबन 2.30 करोड़ रूपये बताई गयी है.

मालूम हो कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहें है. इसके पहले छिंदवाडा सीट से कमलनाथ 9 बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से यह सीट खाली हो गयी जिसकी वजह से कमलनाथ के बेटे को इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है.

Politics 10

आपको बताते चले कि कल कमलनाथ ने छिंदवाडा विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन किया और उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाडा लोकसभा सीट के लिए अपना पर्चा दाखिला किया. वहां से वर्तमान विधायक दीपक सक्सेना ने इस सीट से त्यागपत्र देकर सीट वर्तमान मुख्यमंत्री के लिए खाली की है.

नियमो के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने की योग्यता उस राज्य के विधानसभा का सदस्य होना 6 महीने के अन्दर ज़रूरी है. इसी लिए कमलनाथ इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →