Smallest Tiranga: खरगोन के माइक्रो आर्टिस्ट ने बनाया सबसे सूक्ष्म तिरंगा, पीएम मोदी को भेंट करने की है इच्छा

57
Smallest Tiranga: खरगोन के माइक्रो आर्टिस्ट ने बनाया सबसे सूक्ष्म तिरंगा, पीएम मोदी को भेंट करने की है इच्छा

Smallest Tiranga: खरगोन के माइक्रो आर्टिस्ट ने बनाया सबसे सूक्ष्म तिरंगा, पीएम मोदी को भेंट करने की है इच्छा

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन (khargone artist made micro tiranga) में एक माइक्रो आर्टिस्ट ने पीएम मोदी को गिफ्ट करने के लिए सूक्ष्म तिरंगा तैयार किया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर यह सूक्ष्म तिरंगा वह पीएम को भेंट करेगा। यह तिरंगा मात्र 4*6 एमएम का है। इस सूक्ष्म तिरंगा को बनाने में पांच दिन का समय लगा है। इसे तैयार खरगोन के माइक्रो आर्टिस्ट अशोक गर्ग ने किया है। अशोक इससे पहले भी कई सूक्ष्म कलाकृतियां बना चुके हैं।


खरगोन के माइक्रो आर्टिस्ट अशोक गर्ग ने फिर अपने आर्ट से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया है। आर्टिस्ट अशोक गर्ग ने 4×6 /mm का सूक्ष्म तिरंगा निर्मित किया है। साथ ही इसे फहराया भी गया है। इस सूक्ष्म कला के निर्माण के लिए उपकरणों का उपयोग किया गया है। सूक्ष्म तिरंगे के निर्माण में लगभग 5 दिन का समय लगा। अपनी मेहनत की इस कलाकृति को पीएम नरेंद्र मोदी को बतौर गिफ्ट भेजने की इच्छा जताई है।

अशोक गर्ग ने बताया कि जल्द ही वह ऐसे माइक्रो आर्ट से जुड़े कलाकारों की कलाकृति आमजन तक पहुंचाने का जरिया बनेंगे। सहयोग मिलने पर माइक्रो आर्ट की एक्जिबिशन गैलरी बनाने की भी इच्छा बताई।

खरगोन के विवेकानंद कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गर्ग सेवानिवृत्त इंजीनियर है। रिटायरमेंट के बाद माइक्रो आर्ट को शौक के रूप में अपना रखा है। 50 वर्षों से अथक मेहनत कर उन्होंने कई माइक्रो कलाकृतियां बनाई हैं जबकि अपनी शासकीय सेवा को भी बखूबी निभाया। इस आर्ट को लेकर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार के साथ ही सामाजिक स्तर पर सम्मानित भी किया गया।

दो बार लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम
इसके साथ ही दो बार लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड और तीन बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रेकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने ये उपलब्धि दुनिया की सबसे छोटे 8×8 एमएम का चेस बोर्ड और मोहरें, 7 एमएम ऊंचाई वाली गणेश प्रतिमा और 2 इंच की बजने वाली बांसुरी बनाकर हासिल की है।

माइक्रो आर्टिस्ट अशोक गर्ग ने बताया कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव मना रहा है। घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है। एक कलाकार के नाते मैंने भी पांच दिन की मेहनत बाद 4×6 मिली मीटर का तिरंगा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस आर्ट को मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। आर्टिस्ट गर्ग का कहना है कि आकार को लेकर ये देश का सबसे छोटा तिरंगा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें
पार्टी का नहीं, सरकार का कार्यक्रम है… तिरंगा बाइक रैली से विपक्ष की दूरी पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस का पलटवारnavbharat times -Amrit Mahotsav: देवरिया में फहराए जाएंगे 5.62 लाख तिरंगे, झंडा तैयार करने में जुटीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News