बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

ईदी नहीं मिलने पर माँ से बोली बच्ची ‘इतना तो नवाज़ शरीफ ने पाकिस्तान को नहीं लूटा जितना आपने मुझे लूटा’

सोशल मीडिया पर तेजी से एक विडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हसी को रोक नहीं पाएंगे.

ईदी नहीं मिलने पर माँ से बोली बच्ची ‘इतना तो नवाज़ शरीफ ने पाकिस्तान को नहीं लूटा जितना आपने मुझे लूटा’
सोशल मीडिया पर तेजी से एक विडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हसी को रोक नहीं पाएंगे. विडियो में यह बच्ची अपनी माँ से बहस करती हुई नज़र आ रही है. जिसमे वह अपनी माँ से कह रही है की आपने मेरा पैसा लुट लिया. बच्ची इतनी भड़क गई की उसने माँ से पंगा ले लिया. वैसे तो यह विडियो पकिस्तान का है लेकिन यह भारत में भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल ईद के मौक पर बच्ची के घर में कुछ मेहमान आये थे जो सिर्फ छोटे भाई को ईदी दे कर चले गए. ऐसे में बच्ची नाराज़ हो जाती है की उसे ईदी क्यों नहीं दी गई. नाराज़ बेटी झूले पर गुस्से में बैठी होती है के तभी माँ उसे काम में हाथ बटाने को बोल देती है. बस फिर क्या था बच्ची भड़क उठती है और माँ से सवालात और इल्ज़ामात करने लगती है मुझे ईदी क्यों नहीं मिली ? imgpsh fullsize 14 5 माँ के लाख समझाने पर भी नहीं मानी बच्ची बोली, ‘जैसे नवाज़ शरीफ ने पाकिस्तान को लुटा वैसे ही आपने मुझे लुटा’ जिसके बाद बच्ची यही नहीं रूकती है बल्कि पिछले ईदी के पैसों का भी हिसाब मांगने लगती है. जब माँ समझाती है की कोई नहीं भाई छोटा है इसलिए उसे दे दिए, तो बच्ची कहती ‘मम्मा क्या ज़माना आ गया है दो बच्चे है तो दोनों को पैसे देने चाहिए पर वह एक को ही पैसे देकर चले गए’ और कहती है की अब अपने बेटे से ही घर का काम कराओ. इस लिंक से देखे बच्ची का विडिओ; https://www.facebook.com/newsforsocial/videos/315171632381856/ इस विडियो को देख कर आपको हसी तो जुरूर आई होगी लेकिन इस विडियो का दूसरा पहलू यह भी है की पाकिस्तान देश में एक लगभग 7-8 साल की बच्ची को भी पता है नवाज़ शरीफ ने पकिस्तान को लुटा है. हमेशा युद्ध की धमकी देने वाले पकिस्तान को इस विडियो को जरा गौर से देखना चाहिए और अपनी गिरेबान में झाकना चाहिए की उनके भविष्य के लिए तैयार हो रही पीढ़ी के दिमाग में पकिस्तान के लिए किस तरह की सोच पनप रही है.
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →