रविवार, 27 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

चुनाव आयोग विवाद: समाजवादी पार्टी ने पूछा - CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है भाजपा?

चुनाव आयोग में चल रहे आंतरिक विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने सवाल उठाया है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

चुनाव आयोग विवाद: समाजवादी पार्टी ने पूछा - CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है भाजपा?
(फोटो: IANS)

चुनाव आयोग में चल रहे आंतरिक विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने सवाल उठाया है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर उनके ही दो सहयोगी आयुक्तों ने एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया है, तो भाजपा उन्हें बचाने के लिए इतनी बेचैन क्यों है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद से दुनिया भर में यह संदेश गया है कि सीईसी का कामकाज पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं था।

विज्ञापन

सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले केवल सपा या कांग्रेस ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करती थीं, लेकिन अब स्थिति अलग है। उनके मुताबिक, अब खुद मुख्य चुनाव आयुक्त के दो सहयोगियों ने उन पर आपत्तियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

भाजपा की भूमिका पर सवाल

रामजी लाल सुमन ने कहा, "मैं यह जानना चाहता हूं कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ जो शिकायत हुई है, उस पर भाजपा क्यों बेताब है। इसका सीधा मतलब हम मानकर चलें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो कुछ किया है, वो भाजपा के इशारे पर किया है, इसलिए बौखलाए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि आज देश का आम नागरिक भी कह रहा है कि चुनाव आयोग भ्रष्ट है।

अन्य मुद्दों पर सपा का रुख

सांसद रामजी लाल सुमन ने राम मंदिर चंदे में कथित चोरी के मामले में चंपत राय को मिली पुलिस क्लीनचिट पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे "बड़े लोगों को बचाने की कोशिश" बताया और कहा कि जब उत्तर प्रदेश की एसआईटी जांच कर रही है तो जांच सही नहीं हो सकती। वहीं, 'इंडी' गठबंधन की आगामी बैठक पर उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है और बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व निश्चित रूप से होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व्यस्त रहते हैं, तो वह अपनी ओर से किसी प्रतिनिधि को भेजेंगे।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →