सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

KBC में छा गई सिंधु ताई, जीते हैं सैकड़ों अवॉर्ड मगर दर्दनाक कहानी सुनकर रो जाएंगे आप

सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कर्मवीर स्पेशल एपिसोड' केबीसी में एक ऐसी व्यक्तित्व शामिल हुईं जो समाजसेवी है।

KBC में छा गई सिंधु ताई, जीते हैं सैकड़ों अवॉर्ड मगर दर्दनाक कहानी सुनकर रो जाएंगे आप

सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कर्मवीर स्पेशल एपिसोड' केबीसी में एक ऐसी व्यक्तित्व शामिल हुईं जो समाजसेवी है। वरिष्ठ समाजसेवी सिंधु ताई सपकाळ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उससे पहले केबीसी के 11वें एपिसोड को लेकर सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि सिंधु ताई सपकाळ को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा टेरेसा कहा जाता है। सिंधु ताई एक ऐसी मां हैं, जिनके आंचल में एक-दो नहीं, बल्कि हजारों बच्चे दुलार पाते हैं। मगर उनकी जिन्दगी की कहानी दर्दनाक है। मगर उससे उबरकर उन्होंने दूसरों की जिंदगी को रोशन करने का जो जज्बा दिखाया, वह हैरान कर देने वाला है। महज 9 वर्ष की उम्र में उनका विवाह एक अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ कर दिया गया। चौथे दर्जे तक पढ़ाई पूरी हो चुकी थी। कुछ सालों बाद आगे पढ़ने की इच्छा जताई तो ससुराल वालों का विरोध सामने आया और उन्हें घर से निकाल दिया गया। उस समय वे गर्भवती थीं।

कुछ महीने बाद एक बेटी को जन्म दिया और अगले 3 वर्ष ट्रेनों में भीख मांगकर गुजारा करते हुए बीते। बच्चे के जन्म के समय गर्भनाल स्वयं महिला को पत्थर से तोड़ना पड़े, इससे बड़ा दुख किसी महिला की जिंदगी में क्या होगा? सिंधु ताई सपकाळ ने यह दुख भोगा है और यही नहीं इसके जैसे कई दुख और भी हैं।


अपने संघर्ष के दिनों में उन्हें बेटी को एक अनाथाश्रम में रखने की नौबत आ पड़ी। बेटी को छोड़ने के बाद रेलवे स्टेशन पर जब एक निराश्रित बच्चा मिला तो उनके मस्तिष्क में विचार कौंधा कि ऐसे हजारों बच्चे और भी हैं। उनका क्या होगा? इसके बाद शुरू हुआ यह अंतहीन सिलसिला जो आज महाराष्ट्र की 5 बड़ी संस्थाओं में तब्दील हो चुका है।

इन संस्थाओं में जहां हजारों अनाथ बच्चे (वैसे ताई की संस्था में अनाथ शब्द का उपयोग वर्जित है) एक परिवार की तरह रहते हैं, वहीं विधवा व परित्यक्ताओं को भी इनमें आसरा मिला है। ताई सबकी मां हैं और सभी के पालन-पोषण व शिक्षा-चिकित्सा का भार उन्हीं के कंधों पर है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समेत करीब 172 अवॉर्ड पा चुकीं ताई आज भी अपने बच्चों को पालने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने से नहीं चूकतीं। वे कहती हैं कि मांगकर यदि इतने बच्चों का लालन-पालन हो सकता है तो इसमें कोई हर्ज नहीं।

ये भी पढ़ें : खूनी झरना: इस झरने में बहता है खून, ये है वजह

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →