शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या कुंवारी लड़कियों को सूर्य भगवान को जल देना चाहिए या नहीं

वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा माना गया है। कुंवारी लड़कियां ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल देकर और 'ॐ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करके विवाह संबंधी समस्याओं से लाभ पा सकती हैं।

क्या कुंवारी लड़कियों को सूर्य भगवान को जल देना चाहिए या नहीं

सूर्य को वेदों में जगत की आत्मा कहा गया है. सूर्य के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव हुआ है. आज इस तथ्य को सभी मानते हैं. अगर हम प्राचीन इतिहास की बात करें तो वैदिक साहित्य ऋग्वेद में भी सूर्य देवता का विशेष महत्व था. प्रसिद्ध गायत्री मंत्र भी सूर्य परक ही है. सर्य देवता हमारे जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उन्नति का देवता होता है. प्रत्येक देवता की पूजा की अपनी अलग-अलग विधि होती है तथा उसके लिए कुछ विशेष नियम बनाए जाते हैं. यदि उनकी पूजा के समय उन नियमों का पालन किया जाए तो उनकी पूजा का हम पूरा लाभ मिलता है.

विज्ञापन
OIP 2
सूर्य देवता

सूर्य देव की पूजा क्या कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं ? अगर कुंवारी लड़कियां सूर्य देव को जल अर्पित करती है, तो उनको क्या फायदा मिलता है ?  ये कुछ ऐसे सवाल है, जिनको जानने की जिज्ञासा हमारे मन में होती है.

OIP 1 1
सूर्य देव को जल अर्पित करना

अगर हम कुंवारे लड़के या लड़कियों के सूर्य भगवान को जल देने के सवाल की बात करें तो इसका जवाब होगा हाँ. कंवारे लड़के या लड़कियां सूर्य भगवान को जल दे सकते हैं. इसका उनकों लाभ भी मिलता है. अगर किसी भी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य ग्रह के कारण शादी में परेशानी उत्पन्न हो रही है, तो उनके लिए सूर्य भगवान को जल देना विशेष लाभ प्रदान करता है.

य़ह भी पढे़ं: सूर्य और शनि दोनों को एक साथ खुश करने का उपाय

सूर्य ग्रह के कारण शादी से संबंधित कोई समस्या या कुंडली दोष दिखाई देता है, तो ऐसे में कुंवारे लड़के और कुंवारी लड़कियों को ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाना चाहिएं. इसके साथ ही जब वो सूर्य को जल अर्पित करते हैं, तो उनकों ऊँ सूर्याय: नम: इस मंत्र का भी जाप करना चाहिए. जो उनके लिए विशेष फलदायी होगा.             

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →