Shivpuri News: अचानक एसपी निवास पर क्यों पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? 1 घंटे से अधिक समय तक रहे

28
Shivpuri News: अचानक एसपी निवास पर क्यों पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? 1 घंटे से अधिक समय तक रहे

Shivpuri News: अचानक एसपी निवास पर क्यों पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? 1 घंटे से अधिक समय तक रहे

MP News: शिवपुरी एसपी के बंगले पर अचानक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) पहुंच गए। इस पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एसपी के बंगले पर भोजन भी किया।

 

एसपी निवास पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
शिवपुरी: शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को अचानक पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निवास पर पहुंच गए। शिवपुरी एसपी के निवास पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां पर एसपी के परिवारजनों से मुलाकात की। एसपी के निवास पर ही धीरेंद्र शास्त्री के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के निवास पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अचानक पहुंचने के बाद इस बात की खबर शहर में लोगों को लग गई। थोड़ी देर में ही लोगों का जमावड़ा एसपी बंगले के पास हो गया। लोग यहां पर बागेश्वर धाम की जय, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जय के नारे लगाते हुए नजर आए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर के लिए हुए रवाना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा मंदसौर जिले में हो रही थी, जिसका शुक्रवार को ही समापन हुआ है। कथा के बाद वो अपने गृह जिले छतरपुर के बागेश्वर धाम लौट रहे थे। इस बीच उनका शिवपुरी आगमन हुआ। यहां एसपी बंगले पर पहुंचे और इसके बाद वह करैरा होते हुए छतरपुर के लिए रवाना हो गए।

एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग

शिवपुरी में अचानक पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने के बाद इनकी एक झलक पाने के लिए उनके अनुयायी व भक्त आतुर नजर आए। अपने निवास पर पहुंचने पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी निवास को मालाओं से सजाया गया था। इसके अलावा पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। पूरे लाव-लश्कर के साथ पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां आए थे। बताया जा रहा है कि एसपी निवास पर यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व एसपी के बीच लंबी चर्चा हुई।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News