गुरूवार, 17 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

सेमीकॉन इंडिया 2026: वैश्विक उद्योग जगत ने भारत के सेमीकंडक्टर विजन को सराहा, पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ

भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण ताकत बनकर उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित 'सेमीकॉन इंडिया 2026' कार्यक्रम में दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शीर्ष…

सेमीकॉन इंडिया 2026: वैश्विक उद्योग जगत ने भारत के सेमीकंडक्टर विजन को सराहा, पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
(फोटो: IANS)

भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण ताकत बनकर उभर रहा है। नई दिल्ली में आयोजित 'सेमीकॉन इंडिया 2026' कार्यक्रम में दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने भारत सरकार की दूरदर्शी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग जगत के दिग्गजों का मानना है कि भारत के पास इस क्षेत्र में एक स्पष्ट रणनीति और वैश्विक शक्ति बनने की प्रबल क्षमता है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की ऐसे आयोजनों में व्यक्तिगत उपस्थिति दुनिया को एक बड़ा संदेश देती है। एएसएमएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष वेन एलन ने कहा, "जब किसी देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी उद्योग को सीधे समर्थन देता है, तो इससे पूरी दुनिया का ध्यान उस क्षेत्र की ओर आकर्षित होता है।" उन्होंने इसे एक स्पष्ट संकेत बताया कि भारत सरकार शीर्ष स्तर से इस उद्योग को बढ़ावा दे रही है।

विदेशी कंपनियों की भारत में गहरी दिलचस्पी

इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधियों ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। बिजनेस स्वीडन इंडिया के कंट्री मैनेजर एरिक ओडार ने कहा कि भारत और स्वीडन के बीच हालिया रणनीतिक साझेदारी में सेमीकंडक्टर एक प्रमुख क्षेत्र है। वहीं, स्वीडिश कंपनी टेक्सिक के सह-संस्थापक जोआकिम टॉल्स्टॉय ने दोनों देशों के मजबूत कारोबारी रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वीडिश कंपनियां भारत के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं। पैटिना लाइटिंग के प्रबंध निदेशक जेरार्ड एफ. हैमिल्टन ने भी भारत की नवाचार क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक तकनीकी उद्योग का एक प्रमुख खिलाड़ी बन सकता है।

युवा आबादी और कौशल विकास पर जोर

भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी को माना जा रहा है। यामाहा रोबोटिक्स कंपनी लिमिटेड के एक शीर्ष अधिकारी पीटर च्यू ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र तकनीकी क्षेत्रों में आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ सैद्धांतिक शिक्षा के बजाय आधुनिक उपकरणों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, "शैक्षणिक संस्थानों तथा उद्योग जगत को मिलकर ऐसा वातावरण का निर्माण करना होगा जहां युवा वास्तविक तकनीक के साथ सीख सकें।"

भविष्य के लिए बड़े सपने

यूएसटी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) गिलरॉय मैथ्यू ने छात्रों को बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि देश को सेमीकॉन के लिए कितना इन्वेस्टमेंट मिल रहा है, और आप सभी को यह जानना चाहिए कि एआई सेमीकॉन को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहा है।" मैथ्यू ने इस दौर को भारत में एक बुनियादी बदलाव का असाधारण पल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित निवेश देश के लिए बहुत उम्मीद जगाने वाले हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social टेक डेस्क

News4Social टेक डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →