सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अंटार्कटिका महासागर में दिखी है ऐसी चीज़ कि बनी हुई है चर्चा का विषय

हर साल पृथ्वी के कोने-कोने से कई बार ऐसी ख़बरें आती है जिससे लगता है कि दुनिया में एलियन का अस्तित्व है या वो पृथ्वी पर आये हैं।

अंटार्कटिका महासागर में दिखी है ऐसी चीज़ कि बनी हुई है चर्चा का विषय

हर साल पृथ्वी के कोने-कोने से कई बार ऐसी ख़बरें आती है जिससे लगता है कि दुनिया में एलियन का अस्तित्व है या वो पृथ्वी पर आये हैं। इस समय इंटरनेट पर प्रवेश द्वार को लेकर चर्चा हो रही है। यह प्रवेश द्वार लगभग 12 साल बाद दिखाई दिया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

यह प्रवेश द्वार अंटार्कटिका के एक दूरदराज के द्वीप पर गूगल मैप्स के द्वारा देखा गया है। इस बारें में यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। YouTube चैनल ThirdPhaseFromTheMoon के लेखकों द्वारा इस वीडियो को बनाया गया है।

आप भी देखें वीडियो:

वीडियो

14 दिसंबर को पोस्ट किये गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि यह एक विशाल गुफा एक प्रवेश द्वार कई एंगलों से देखा जा सकता है। लोग इस तरह के प्रवेश द्वार की उत्पत्ति पर बहस कर रहें हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले यह गुफानुमा दरवाजा पहली बार 2007 में देखा गया था। लेकिन दिखने के कुछ महीनों के बाद ही यह गायब हो गया। इस साल Google मैप्स का उपयोग करते हुए ब्लेक और ब्रेट कजिन्स ने इसके बारें में फिर से पता लगाया।

यह विशाल संरचना 83 मीटर ऊंची और 75 मीटर चौड़ी है। एक बात ये भी है कि साल 2006 तक ये अस्तित्व में ही नहीं थी। अचानक से अब इसका इतना बड़ा रूप दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: ICC Rankings में पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने की विराट कोहली की बराबरी

अब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें कुछ और भी चीजें जोड़ दी है। कहा जा रहा है कि यहा विशाल संरचना पनडुब्बी या सरकारी परियोजना के लिए कोई प्रवेश द्वार भी हो सकता है। इसे आम लोगों से छिपाकर रखा गया हो।

उधर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बर्फ के बीच केवल एक पिघला हुआ छेद हो सकता है। मगर इसके बारे में पूरी जानकारी की जानी चाहिए उसी के बाद इसके बारे में और जानकारी मिल सकेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →