SDM हरिराम मीणा ने खेरली का किया दौरा: स्वास्थ्य संस्थानों और जनगणना कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश – Kherli (Rajakheda) News h3>
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने सोमवार को खेरली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेरली का अवलोकन किया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर रोजाना 55 से 60 मरीजों की ओपीडी रहती है। यहां 385 प्रकार की दवाइयां और 7 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। 15 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश एडीएम मीणा ने पाया कि स्टोर में कुछ अतिरिक्त दवाइयां रखी हुई थीं, जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी दवाओं को एक्सपायरी से पूर्व आवश्यकतानुसार अन्य चिकित्सा संस्थानों में भिजवाया जाए। उन्होंने यह भी देखा कि स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में संचालित हो रहा है, जिससे स्टाफ के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। नए भवन में बाउंड्री और बोरिंग का कार्य अधूरा होने के कारण उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करवाकर सूचना देने के निर्देश दिए। औषधालय में रोजाना 15 से 20 मरीजों की ओपीडी एडीएम मीणा ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय खेरली का निरीक्षण किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि औषधालय में रोजाना 15 से 20 मरीजों की ओपीडी रहती है। 50 दिवसीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 10 से 12 लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। एडीएम ने अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योग कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खेरली औप ग्राम सरानी में चल रहे जनगणना कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मकान सूचीकरण, अभिलेखों के संधारण, प्रपत्रों के सत्यापन और निर्धारित समय सीमा में कार्य निष्पादन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चार्ज अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करने और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews