Advertising
Home Top stories SBISA जयपुर मंडल के अध्यक्ष बने भवानीसिंह सोलंकी: पहली बार जोधपुर...
Advertising
<

SBISA जयपुर मंडल के अध्यक्ष बने भवानीसिंह सोलंकी: पहली बार जोधपुर को मिली मंडल स्तर की अध्यक्षता, कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत – Jodhpur News

2
SBISA जयपुर मंडल के अध्यक्ष बने भवानीसिंह सोलंकी:  पहली बार जोधपुर को मिली मंडल स्तर की अध्यक्षता, कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत – Jodhpur News

SBISA जयपुर मंडल के अध्यक्ष बने भवानीसिंह सोलंकी: पहली बार जोधपुर को मिली मंडल स्तर की अध्यक्षता, कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत – Jodhpur News

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA) जयपुर मंडल में ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन करते हुए महासचिव कॉमरेड विनोद तंवर द्वारा SBISA जयपुर मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जोधपुर के जुझारू और समर्पित कॉमरेड भवानीसिंह सोलंकी को सौंपी है। इस नियुक्ति क

.

SBISA के इतिहास में यह पहली बार है जब जोधपुर को मंडल स्तर की अध्यक्षता मिली है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कॉमरेड भवानीसिंह सोलंकी के स्वागत में फूल मालाओं से सुसज्जित कार्यक्रम रखा गया। साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

संघर्ष, एकता और समर्पण का सम्मान संक्षिप्त कार्यक्रम में कॉमरेड व्यास और सोलंकी की टीम भावना और जोधपुर के साथियों की एकजुटता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कॉमरेड व्यास ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह जोधपुर की टीम हमेशा एक आवाज़ पर एकजुट हो जाती है और संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने कहा – “जोधपुर की टीम में जितनी डेडिकेशन है, उतनी पूरे सर्किल में कहीं नहीं। इसी ताकत के दम पर हमने सर्किल की पोस्ट ली है।”

इसी तरह, कॉमरेड सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पद केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जोधपुर की एकता और संघर्षशीलता की जीत है। उन्होंने कहा – “यह मेरी जीत नहीं, आप सबकी जीत है। जोधपुर की यूनिटी और साथियों की ताकत ने ही आज हमें यह सम्मान दिलाया है। मैं वादा करता हूं कि बैंक और सदस्यों के हितार्थ पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

समारोह में वरिष्ठ साथियों की उपस्थिति इस ऐतिहासिक मौके पर सहायक महासचिव कॉमरेड राजेंद्र कच्छवाहा, निर्मल गहलोत, देवेंद्र घारू, विजेंद्र पंवार, सुभाष चौधरी, संपत गहलोत, मोहित कच्छवाहा, पुनीत कच्छवाहा, राजेश्वर देवड़ा, गजेंद्र, नेमीचंद, मुकेश सांखला, धर्मेंद्र जोशी, बंशीलाल, शायर सिंह, गुलाब चानगरा सहित कई साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और पारदर्शिता को पूरे मंडल में लागू करने का संकल्प लिया।

Advertising

संगठन की नई ऊर्जा और दिशा SBISA जयपुर मंडल के लिए यह नियुक्ति संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संकेत है। भवानी सिंह सोलंकी ने कहा कि वे बैंक और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और जोधपुर की पारदर्शी कार्यशैली को पूरे मंडल में लागू करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि वे जयपुर या कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर इसी एकता के साथ उनके साथ खड़े रहें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising