रविवार, 9 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

सऊदी अरब: अरामको रिफाइनरी पर हमले की ज़िम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली, UN ने की निंदा

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित अरामको तेल फैसिलिटी पर ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी ली है। विद्रोहियों ने अपने बयान में कहा है कि यह हमला यमन के सादा और हज्जाह प्रांतों में हुए…

सऊदी अरब: अरामको रिफाइनरी पर हमले की ज़िम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली, UN ने की निंदा
(फोटो: IANS)

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित अरामको तेल फैसिलिटी पर ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी ली है। विद्रोहियों ने अपने बयान में कहा है कि यह हमला यमन के सादा और हज्जाह प्रांतों में हुए सऊदी ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, हूती समूह ने अपने अल मसीरा टीवी पर इस हमले की पुष्टि की।

विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह की है, जब जजान और जुबैल स्थित अरामको रिफाइनरी स्थलों पर आग लगने की खबर आई थी। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि जजान में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने जल्द ही काबू पा लिया था और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जजान लाल सागर के किनारे यमन सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह है। रिपोर्ट्स में जुबैल इलाके में भी एक शक्तिशाली धमाके और गैस फैसिलिटी में आग लगने का दावा किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र की निंदा और सऊदी अरब की अपील

इस बीच, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी ठिकानों और लाल सागर में व्यावसायिक जहाजों पर किए जा रहे मिसाइल हमलों की निंदा की गई है। सऊदी मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की अपनी अपील दोहराई है। मंत्रालय का कहना है कि ये हमले क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और यमन में शांति प्रयासों के लिए खतरा हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में 3 जुलाई को सना एयरपोर्ट और 13 जुलाई को होदेइदा एयरपोर्ट पर यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की अनुमति के बिना विमान उतारने की भी निंदा की। परिषद ने अपने प्रस्ताव 2216 का भी जिक्र किया, जो हूती सहित अन्य प्रतिबंधित समूहों को हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →