गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

सपना भाजपा में हुईं शामिल, मनोज तिवारी ने कही ये बात

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

सपना भाजपा में हुईं शामिल, मनोज तिवारी ने कही ये बात

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

रविवार को डांसर सपना चौधरी ने आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आयोजित समारोह में वह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हो गईं।

New BJP member

दरअसल, भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत शामिल हुईं सपना पहली सदस्य बनीं है। उनके अलावा, एक दिव्यांग युवक, पहली बार वोट डालने वाल युवा, सेना के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी तथा नौकरशाह और एक रेहड़ी-पटरी वाले समेत सात लोग जवाहर लाल स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में शामिल हो गए। इस दौरान मनोज तिवारी अपनी बात भी रखी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर चुकी सपना चौधरी के आधिकारिक तौर पर पार्टी सदस्यता ग्रहण के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा, दिल्ली सदस्यता अभियान में एक रिकॉर्ड कायम करेगी।

बता दें कि आम चुनाव के दौरान सपना के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की ख़बरों ने खूब तूल पकड़ा था, लेकिन सपना ने ख़ुद कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया था। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने उनकी एक तस्वीर जारी करते हुए पार्टी में शामिल होने का दावा किया था।  

ये भी पढ़ें : दिल्ली में एक दरिंदे के चंगुल से बची मासूम बच्ची

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →