बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कमाई के मामले में सलमान ख़ान नें शाहरुख ख़ान को पीछे छोड़ा

फोर्ब्स मैगजीन नें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है।

कमाई के मामले में सलमान ख़ान नें शाहरुख ख़ान को पीछे छोड़ा
फोर्ब्स मैगजीन नें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें सलमान ख़ान को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर के रुप में बताया गया है। सलमान ख़ान नें शाहरुख ख़ान को कमाई के मामले में पीछे छोड दिया है। सलमान नें पिछले एक साल में 253.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। वही क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई करके दूसरे नंबर पर आ गए है। वहीं इस लिस्ट में अक्ष्य कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उनकी कमाई 185 करोड़ रुपए रही है। Salman Khan 2 आइए हम आपको 2018 में कमाई करने वाले 10 लोगों के बारे में बताते है सबसे पहले सलमान ख़ान की बात करें तो उनकी कमाई में पिछले एक साल के मुकाबले में 9% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, विराट कोहली की कमाई में 126% का इजाफा हुआ है। अक्ष्य कुमार की कमाई एक साल में 88%, दीपिका पादुकोण की 66% और महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी 60% बढ़ी है। प्रियंका चोपड़ा की कमाई में भी कमी देखने को मिली है। वह 42 पायदान नीचे गिर गई है। इस बार वो 49 वें नंबर पर रहीं। पिछले साल उनका 7वां नंबर था। एक साल के अंदर ही प्रियंका चोपड़ा की कमाई 68 करोड़ रुपए से घटकर 18 करोड़ रुपए हो गई है। शाहरुख ख़ान इस बार 2 पायदन से नीचे गिरकर 13 वें नंबर पर आ गए है। उनकी कमाई सिर्फ़ 56 करोड़ रुपए रह गई है। पिछले साल उन्होंने 170.50 करोड़ रुपए कमाए थे। Salman Khan 1 लिस्ट में दो लेखक भी शामिल है इसी लिस्ट में दो लेखक भी शामिल है, अमिष त्रिपाठी और चेतन भगत नें भी लिस्ट में जगह बनाई है। चेतन भगत नें एक साल में 8.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 90वीं रैंक पर है। वहीं, 6.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अमिष 95वें नंबर पर है, वे शिव ट्रियालॉजी के लेखक है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →