बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत दौरे पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन मोदी के साथ कर सकते है मिसाइल समझौता

रुस के राष्ट्रपति 4 अक्टूबर से भारत यात्रा पर है। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह भारत के साथ एस-400 मिसाइल पर समझौता कर सकता है।

भारत दौरे पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन मोदी के साथ कर सकते है मिसाइल समझौता
रुस के राष्ट्रपति 4 अक्टूबर से भारत यात्रा पर है। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह भारत के साथ एस-400 मिसाइल पर समझौता कर सकता है। भारत और रुस के बीच इस समझौते को लेकर कई सालों से बातचीत चल रहीं है। मॉस्को अब भारत को अपना अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम बैचने के लिए तैयार है। Modi अमेरिका नें भारत को प्रतिबंध की धमकी दी है अमेरिका नें कहा है की अगर भारत रुस के साथ यह समझौता करता है तो वह भारत पर प्रतिबंध लगाएगा। भारत नें कहा है की वह वॉश्गिटन के साथ रुस से हथियार खरीदने में छूट की मांग करेगा। वहीं अमेरीकी अधिकारियों नें कहा है की जरुरी नहीं है की अमेरिका भारत को रुस से हथियार खरीदने में कोई छूट देगा। यह भी पढ़ें : अमेरिका के विरोध के बाद भी भारत रुस से 40 हज़ार करोड़ की मिसाइलें खरीदेगा भारत दोनों देशों को साथ लेकर चलना चाहता है वहीं बात अगर भारत की करें तो भारत अपनी विदेश नीति में रुस और अमेरिका दोनों को एकसाथ रखकर चलना चाहता है। भारत अच्छे से जानता है की रुस और अमेरिका सैन्य तौर पर दुनिया में महाशाक्ति है ऐसे में एक के साथ दोस्ती रखकर दूसरे से दूरियां बढ़ाना भारत के हित में नहीं होगा। पिछले कुछ वक्त से भारत सैन्य खरीद में रुस से हटकर अमेरिका के पास गया है। जिससे रुस अपने हथियार बेचने के लिए पाकिस्तान के करीब आया है। भारत कभी नहीं चाहेगा की रुस के अत्याधुनिक हथियार पाकिस्तान के हाथ लगे ऐसे में भारत सैन्य चीजों की खरीद के लिए एक तरफ़ अमेरिका को अपने साथ रखना चाहता है तो दूसरी तरफ़ रुस के भी साथ रहना चाहता है। donald trump अमेरिका की समस्या यह है की वह चाहता है की भारत अपनी सैन्य जरुरतों को अमेरिकी कंपनियों से पुरा करें। क्योंकि भारत अपनी सैन्य जरुरतों को विदेशी देशों से ही पुरा करता है। ऐसे में अमेरिका चाहता है की जितना पैसा भारत अपनी सैन्य जरुरतों को पुरा करने के लिए अलग-अलग देशों से करता है उसकी बजाए वह अपनी सारी सैन्य जरुरतों को अमेरिका से पुरी करें। यह भी पढ़ें :अमेरिका नें भारत को आगाह किया,रुस से हथियार खरीदना बंद करें भारत वरना लगेंगे प्रतिबंध
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →