बुधवार, 12 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यूक्रेनी हमला 2500 किलोमीटर दूर साइबेरिया तक पहुँचा, रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला करने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS…

यूक्रेनी हमला 2500 किलोमीटर दूर साइबेरिया तक पहुँचा, रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना
(फोटो: IANS)

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता का एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला करने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला यूक्रेन से 2,500 किलोमीटर से भी ज़्यादा दूर टोबोल्स्क शहर में किया गया, जो अब तक के सबसे गहरे हमलों में से एक है।

विज्ञापन

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस हमले की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता ने एक नया मुकाम हासिल किया है।" इस दावे के साथ यूक्रेन ने यह भी संकेत दिया कि रूस के अंदरूनी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकाने भी अब सुरक्षित नहीं हैं।

रूस के लिए बढ़ता रणनीतिक ख़तरा

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह हमला दिखाता है कि रूस के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उसके पास पूरी तरह सुरक्षित रणनीतिक पिछला क्षेत्र (स्ट्रैटेजिक रियर) नहीं बचा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यूक्रेन की बढ़ती क्षमता के कारण रूस के युद्ध-तंत्र को समर्थन देने वाले बुनियादी ढाँचे अब हमलों की ज़द में आ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले भविष्य में भी जारी रहेंगे और इसका उद्देश्य रूस को यह समझाना है कि युद्ध जारी रखने की कीमत लगातार बढ़ती जाएगी और अंततः शांति ही एकमात्र रास्ता है।

रूस के जवाबी हमले भी जारी

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं। मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की जानकारी दी थी। मंत्रालय के अनुसार, रूसी एयरोस्पेस बलों ने डोनेट्स्क, खार्किव और सूमी क्षेत्रों में यूक्रेनी सैन्य इकाइयों के अस्थायी ठिकानों और ड्रोन नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया। इन हमलों में यूनिवर्सल ग्लाइडिंग और करेक्शन मॉड्यूल से लैस फैब-250 हवाई बमों और एलएमयूआर एयर-लॉन्च मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →