शनिवार, 5 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

बंगाल में RSS की 1000 स्कूल खोलने की योजना पर शिवसेना (UBT) ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शैक्षिक शाखा विद्या भारती द्वारा एक हजार स्कूल खोलने की योजना पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। इस घोषणा के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद…

बंगाल में RSS की 1000 स्कूल खोलने की योजना पर शिवसेना (UBT) ने उठाए सवाल
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शैक्षिक शाखा विद्या भारती द्वारा एक हजार स्कूल खोलने की योजना पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। इस घोषणा के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने केंद्र और राज्य सरकारों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस कदम की आलोचना की है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आरएसएस स्कूल खोलेगी तो शिक्षक कहां से लाएगी? क्या मोहन भागवत इसलिए अमेरिका और इंग्लैंड गए हैं?" उन्होंने इसे सरकार का काम बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है, जिसके चलते RSS बंगाल से अपना पाठ्यक्रम और शिक्षा प्रणाली शुरू कर रहा है। राउत ने कहा, "यह आरएसएस का काम नहीं है, यह सरकार का काम है।"

क्या है RSS की योजना?

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के उस ऐलान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने एक साल के भीतर राज्य में विद्या भारती द्वारा संचालित कम से कम 1,000 स्कूल खोलने की योजना को आगे बढ़ाने की बात कही थी। विद्या भारती, RSS की शैक्षिक शाखा के रूप में जानी जाती है।

'खाने में जहर' पर राहुल गांधी की चेतावनी

इसी बातचीत के दौरान संजय राउत ने एक और गंभीर विषय पर बात की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें 'टॉक्सिक टेस्ट' कराने की सलाह दी थी। राउत के मुताबिक, राहुल गांधी ने जेल में खाने में जहर दिए जाने की आशंका जताई थी।

राउत ने कहा, "अगर कोई खाने में जहर मिलाता है तो जेल में ऐसा होने की आशंका रहती है। आप जैसे लोग और हम जैसे लोग भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं... इसलिए अगर हम जेल जाते हैं, तो वे हमारे खाने या पीने के पानी में छेड़छाड़ कर सकते हैं। यह हर किसी के मन में एक गंभीर संदेह था और है। इसलिए राहुल गांधी ने हमें सचेत किया कि ऐसा हो सकता है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →