गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रूपा गांगुली के बेटे ने नशे में दीवार मे ठोकी कार, बच गए कई लोग वरना जान से जाते

भारतीय जनता पार्टी से संसद के उच्च सदन राज्यसभा से सांसद व पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार…

रूपा गांगुली के बेटे ने नशे में दीवार मे ठोकी कार, बच गए कई लोग वरना जान से जाते

भारतीय जनता पार्टी से संसद के उच्च सदन राज्यसभा से सांसद व पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना में जान गंवाने से कई लोग बच गए।

विज्ञापन

आकाश मुखर्जी कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था और उस पर नशा इतना हावी हो गया कि उसने दीवार में टक्कर मार दी। वह गनीमत रही कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

  • rupa ganguly 1

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांगुली के बेटे आकाश गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार रात अपनी कार मोड़ रहे थे, तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आकाश नशे में थे। लोगों ने यह भी दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे, क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी।

https://twitter.com/RoopaSpeaks/status/1162070559921827840

इस बीच इस पूरे मामले में संवेदनशील दिख रही आकाश की मां और भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, '’मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखें।' कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए। कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।'’ इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।' 

ये भी पढ़ें : ओवैसी ने कहा- मोदी सरकार को कश्मीर से प्यार, कश्मीरियों से नहीं, लेकिन मैं…

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →