सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

शिखर धवन की जगह इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल

पीटीआईकी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से 21 दिनों के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

शिखर धवन की जगह इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल

पीटीआईकी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से 21 दिनों के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं। धवन की जगह कथित तौर पर रिषभ पंत के नाम पर मुहर लग चुकी है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिषभ पंत इंग्लैंड के लिए जल्द ही रवाना हो सकते है। इससे पहले भी पंत के नाम को लेकर चर्चा थी कि उन्हें धवन की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Cricket 1

पंत का पहले विश्व कप टीम में नहीं चुना जाना काफी चर्चा में रहा था। पंत पिछले एक साल से शानदार फार्म में हैं उन्होंने इस साल IPL में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। खबरों के मुताबिक पंत बुधवार को इंग्लैंड पहुंच सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड पहुंचेंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

Cricketers

इंग्लैंड दौरे पर गए BCCI के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाए थे, जो उनका दावा पुख्ता करते हैं।'

यह भी पढ़ें- भारत के टॉप 10 start-ups, जो लोगों के लिए है बहुत फायदेमंद

सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने धवन के फिट नहीं हो होने पर पंत को टीम में शामिल करने की वकालत की थी। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में नाथन कुल्टेर नाइल की बॉलिंग पर बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगा बैठे थे। ऐसी ख़बरें हैं कि रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं और राहुल की जगह नंबर 4 पर पंत बैटिंग कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले जरूरी होगा कि पंत 15 सदस्यीय टीम में शामिल किये जाए उसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलें।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →