सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राम मंदिर निर्माण के लिए धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा : VHP

विश्व हिंदु परिषद नें अपने बयान में कहा है की सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए।

राम मंदिर निर्माण के लिए धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा : VHP
विश्व हिंदु परिषद नें अपने बयान में कहा है की सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार नें कहा है कि राम मंदिर पर 31 जनवरी और 1 फरवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की राम मंदिर पर लंबे समय से लड़ाई जारी है, जब सही मौका होगा तो हम लोग प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करेंगे। story vhp press conferrence on ram mandir issue after pm narendra modi 1 interview विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि सरकार इसी कार्यकाल में राम मंदिर पर कानून लेकर आए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अभी तक राम मंदिर पर जजों की बेंच तक नहीं बनी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक एजेंसी से इंटरव्यू में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर पर अध्यादेश लाने पर कोई भी फैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकता है। हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के वास्ते हर संभव कोशिश करने के लिए तैयार है। हर पार्टी चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दा भुनाना चाहती है नए साल की शुरुआत हो चुकी है, यह साल भारत में लोकसभा चुनाव का साल है। ऐसे में हर पार्टी राम मंदिर मुद्दे को भुनाना चाहती है। भाजपा और उसके सहयोगी दल अच्छे से जानते है की उनकी पार्टी के लिए राम मंदिर कितना बड़ा मुद्दा है। इसी के साथ कांग्रेस भी भाजपा पर राम मंदिर को लेकर अक्सर हमला करती रहती है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →