रातों-रात सुपरस्टार हुए, आज हो चुके है बॉलिवुड से गायब

469

कहते है हिंदी सिनेमा में किसी के दिन एक जैसे नहीं रहते। अगर आप आज सफ़लता की ऊचाईयों पर सवार है तो कल आप फर्श पर भी हो सकते है। ऐसे ही बॉलिवुड के कुछ सितारे है जो हिंदी सिनेमा में रातोंरात सुपरस्टार हो गए लेकिन कुछ दिन बाद ही वे सभी हिंदी सिनेमा से गायब ही हो गए।

चंद्रचूढ़ सिंह

एक वक्त था जब चंद्रचूढ़ सिहं बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार हुए और हर किसी के चहते बन गए। लेकिन यह सुपरस्टार जितनी जल्दी सफ़लता की सीढी चढ़ा उतनी जल्दी ही यह सुपरस्टार हिंदी सिनेमा से गायब भी हो गया।

फरदीन ख़ान

एक वक्त था जब फरदीन ख़ान के इतने फैंस थे, कि वह हर वक्त लड़कियों से ही घिरे रहते थे। वह हिंदी सिनेमा में सबसे सुंदर और आकर्षक दिखने वाले एक्टर थे। आपको बता दें की फरदीन ख़ान फिरोज़ ख़ान के बेटे है लेकिन वह अपने पिता जैसे सफ़ल अभिनेता नहीं बन पाए।

मिमोह चक्रवर्ती

मिमोह चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती के बेटे है। जब इन्होंने फ़िल्मों में काम करना शुरु किया था तो सबको उम्मीद थी की वह अपने पिता की तरह सुपरस्टार बनेंगे। लेकिन दो-चार फिल्में करने के बाद मिमोह चक्रवर्ती भी फ़िल्मों से गायब हो गए।

अभिषेक बच्चन

हर कोई जानता है की अभिषेक बच्चन सुपरस्टार बिग बी के बेटे है। उन्होंने कई हिंदी फ़िल्में की है। लेकिन अभी तक वह बॉलीवुड में खुद को ठीक ठंग से स्थापित नहीं कर पाए है। वह काफी सालों से बॉलीवुड से गायब है।

भूमिका चावला

भूमिका चावला सलमान ख़ान की सुपर हिट फ़िल्म तेरे नाम से अपने फ़िल्मी करियर से शुरुआत की थी। रातों-रात वह सुपरस्टार बन गई थी। लेकिन आज वह हींदी सिनेमा से गायब है।

हरमन बावेजा

एक वक्त था जब हरमन बावेजा को ऋतिक रोशन का हमश्कल कहा जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा की सुपर स्टार हीरोईनों को डेट भी किया था जिसमें बिपाशा बसु और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थी। उन्होंने कई हिंदी फ़िल्मों में काम भी किया है, लोग और खासकर लड़कियां उनकी खूब दिवानी होती थी, लेकिन आज वह बॉलीवुड से गायब ही हो चुके है।