मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किसान आंदोलन किस वजह से शुरू हुआ

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं वो पहले से ही…

किसान आंदोलन किस वजह से शुरू हुआ

देश में कई दिनों से बड़े स्तर पर किसान आंदोलन चल रहा है. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो तीन कानून बनाए हैं वो पहले से ही बुरे हालातों में जी रहे किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगें. जिसके विरोध में कई किसान संगठन इन कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.

विज्ञापन
1606575682 amit shah
अमित शाह

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के हालात सुधारने के लिए तीन कानून बनाए गए. अगर हम पहले कानून की बात करें तो इसके अनुसार किसान अपनी फसल बेचनें में आजादी दी गई है, जिसमें किसानों को एक राज्य से दूसरे राज्यों में अपनी फसल को जहां चाहें बेचनें की आजादी होगी. यदि दूसरे कानून की बात करें तो इसमें Contract Farming यानि की अनुबंध खेती की बात की गई है. जिसमें किसान और कंपनी के बीच में फसल के दामों के बारे में पहले से ही लिखित समझौता होता है. वहीं अगर तीसरे कानून की बात करें तो इसके अनुसार अब कितने भी बड़े स्तर पर खाद्यानों का स्टोर किया जा सकता है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि ये कानून किसान की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आएंगीं.

kisan andolan
किसान आंदोलन

इन कानूनों को लेकर किसानों की अपनी अलग शंका है. किसानों का मानना है कि सरकार फसलों का MSP खत्म करना चाहती है. इसके अलावा Contract Farming के द्वारा भोले भाले किसानों की जमीन ह़डप ली जाएगी. वहीं सरकार साफ कर चुकी है कि जमीन पर मालिकाना हक किसान का ही बना रहेगा. इसके साथ ही किसानों का आरोप है कि जमाखोरी से महंगाई भी बढ़ेगी क्योंकि किसान खुद तो स्टोर कर नहीं सकता है. उसके पास इतनी सुविधा नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Drugs Case में NCB की बड़ी कार्रवाई, हुई अब तक की सबसे बड़ी बरामदी

इन तीन कानूनों को लेकर ही किसानों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया. इसके साथ ही किसानों के कुछ और भी मुद्दे हैं. जैसे- पराली जलाने पर जुर्माना और बिजली बिल से संबंधित. इसीलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →