आप भी न बनजाए ठगी का शिकार, जानें असली और नकली केसर में अंतर?
केसर काफी ही महंगा होता है और हर किसी के घर में केसर मिल जाए यह आम बात नहीं लेकिन क्या आप जानते है बाजार पर असली केसर के नाम पर नकली केसर को बेचा जाता है।
केसर काफी ही महंगा होता है और हर किसी के घर में केसर मिल जाए यह आम बात नहीं लेकिन क्या आप जानते है बाजार पर असली केसर के नाम पर नकली केसर को बेचा जाता है। केसर काफी महंगा होता है इसलिए हर कोई केसर को खरीद या उगा नहीं सकता है। इसलिए लोग को बेवकूफ बनाकर असली की जगह नकली केसर को बेचा जाता है और अन्दाधुन्द इसका व्यपार चलाया जाता है। आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बताना चाहेंगे की जिसका असली और नकली केसर में अंतर कर सकेंगे और बेवकूफ बनाने से बच सकेंगे।

केसर का इस्तेमाल सेहत और सौंदर्यता को बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी है। मार्केट में असली केसर के नाम पर लोग नकली केसर भी बेच रहे हैं। सबसे पहले बात करना चाहेंगे केसर के स्वाद की अगर आप केसर खरीदने जाते है तो केसर को अपनी जीभ पर रखें और हल्का चबाएं। अगर केसर असली हुआ तो उसमें से मीठी खुशबू और कड़वा स्वाद आएगा वही अगर केसर नकली हुआ तो उसका स्वाद मीठा हो सकता है।

केसर के धागे हमेशा सूखे होने के साथ ही काफी डेलिकेट होते है जो पकड़ने भर से टूट जाते हैं और गर्म जगह पर केसर रखने से यह खराब हो जाता है जबकि नकली केसर वैसा कै वैसा ही रहता है। बेकिंग पाउडर में केसर मिलकर भी आप पता कर सकते है की केसर असली है या नकली एक कप पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और अच्छे से मिला लें। अब ध्यान दें कि अगर इस दौरान केसर भगवा रंग छोड़ता है तो वह नकली है। क्योंकि केसर का रंग भगवा होता है और केसर को किसी भी चीज में मिलाने पर केसर पीला रंग छोड़ता है तो वो असली होता है। इन तरीकों का इस्तेमाल कर आप खुद को बेवकूफ बनाने से बच सकते है।



