शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 63- 'रेव पार्टी' किस आफत का नाम है?

पिछले दिनों मुंबई में रेव पार्टी कर रहें लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही के बाद लोगों के मन में कोलाहल हुआ कि आखिर ये रेव पार्टी क्या होती है।

सवाल 63- 'रेव पार्टी' किस आफत का नाम है?

पिछले दिनों मुंबई में रेव पार्टी कर रहें लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही के बाद लोगों के मन में कोलाहल हुआ कि आखिर ये रेव पार्टी क्या होती है। तो आइये इस वीडियो में जानते हैं इसके बारें में-

विज्ञापन

रेव पार्टी का अगर जिक्र करें तो सबसे पहले दिमाग में आता है कि रेव का क्या मतलब होता है। अगर रेव का शाब्दिक अर्थ ढूढ़ा जाए तो इसका मतलब 'मौज मस्ती' पता चलता है।

रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स का कॉकटेल होता है, ये पार्टियां बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती हैं। जिनको बुलाया जाता है, वे सर्किट के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते।

इन रेव पार्टियों में एक तरह से नए ड्रग्स की एक्सिबिशन होती है। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियां धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं।

वैसे लगभग सभी पार्टी करतें हैं, और आजकल पार्टी में शराब पीना आम बात हो गयी है। रेव पार्टी में शराब के अलावा भी कई नशा होते हैं। इसमें लोग कई तरह के ड्रग्स का सेवन करते हैं जिससे वो पूरी रात नाचते रहते हैं।

Rave Party 1

रेव पार्टियाँ अमीरजादों की औलादें करती हैं क्योकि इनमे जितना एक चुटकी भर ड्रग्स के लिए पैसे खर्च होता है उतने में तो शराब का पूरा जखीरा आ जाए। इन पार्टियों में वही जाता है जिसके पास पैसे लुटाने की औकात हो।

रेव पार्टियों में डीजे अपने पूरे जोर पर बजता है। ड्रग लेने वाला बंदा डीजे की धुन पर लगातार पूरी रात नाचता रहता है।

रेव पार्टियां सुनसान जगहों पर होती हैं। यह ज्यादातर बड़े शहरों में फेमस है।

अगर एक हिसाब से समझा जाए तो रेव पार्टी नशे का एक मेला होता है। जिसमें पैसे देकर कोई भी नशा ले सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि रेव पार्टियों में सेक्स सामान्य है। ऐसा होता भी है यह लड़के लड़कियों के होशों हवास पर निर्भर करता है। कभी कभी तो ऐसा होता है कि दोनों में किसी को पता ही नहीं रहता वे किसके साथ रातभर मजे किये।

रेव पार्टियों में अक्सर सुनने में आता है लड़की का MMS बन गया है। यह सब ड्रग्स की वजह से होता है। क्योकि सेक्स करने वाले दोनों बन्दों को पता नहीं होता है वे ड्रग्स के और हवस के सुरूर में होते है और इसी टाइम कोई तीसरा बंदा दोनों की फिल्म बना लेता है। जिसे वो बाद में ब्लैकमेल करता है।

रेव पार्टियों में सेक्स करने के लिए बनी जगह को 'सेक्स हट' कहते हैं।

इन पार्टियों में किसी ऐरे गैरे को एंट्री नहीं मिलती है।

विदेशों से लोग रेव पार्टी करने भारत आते हैं। विदेशी हर बार नया ड्रग्स ईजाद करते है और यहाँ लाकर उसकी सप्लाई करते हैं। बाद में ड्रग्स लेने वाला बंदा इन विदेशियों का ग्राहक बन जाता है।

यह भी पढ़ें: सवाल 59- होटल और मोटल में क्या अंतर है?

रेव पार्टी में लड़के लड़कियों का किस करना, गले लगाना आम बात है। इन पार्टियों में लड़कियों की संख्या ज्यादा देखी जाती है।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →