जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 22 सितम्बर 2020 मंगलवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 9-30 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- अनुराधा नक्षत्र शाम 7-19 बजे तक…
आज दिनांक 22 सितम्बर 2020 मंगलवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 9-30 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- अनुराधा नक्षत्र शाम 7-19 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक ज्येष्ठ नक्षत्र शुरू होगा- प्रीति योग मध्यरात्रि 1-57 बजे तक रहेगा- कौलव करण दिन में 10-31 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-32 बजे से 5-03 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशा शूल रहता है- आज का अभिजित मुहर्त दोपहर 12-06 बजे से 12-54 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से शाम 7-19 बजे तक रहेगा- आज सुरोदय सुबह 6-29 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-34 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है लोगो में आपके प्रति कोई अफवाहे फैला सकता है या आपको मानसिक टॉर्चर कर सकता है | अपने काम भी सावधानी से करे | कडवे बोल से बचे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन ठीक है मन में शांति और सकूँन रहेगा | कुछ अच्छे निजी काम बनाने में सफल हो जायेगे | लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी के प्रति खूब विनम्र और सरल रहेगे |
मिथुन- आपके लिए आज मिले जुले फल देने वाला दिन है काम करने की इच्छा तो रहेगी लेकिन बेकार के काम बिच बिच में करने पड़ेगे और श्रम अधिक होगा थकान भी ज्यादा रहेगी | चिंता बढ़ सकती है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन खास महत्पूर्ण दिन है जरुरी और बड़े निर्णय आपको करना है तो आज ही कर ले सही साबित होंगे | शिक्षा के क्षेत्र में सफ़लता मिलेगी |

सिंह- आपके लिए आज थोड़ी सावधानी बरतने का दिन है आपसी बहस को टालना है और जहा तक संभव हो आज लेनदेन में सावधानी रखे | परिवार का साथ रहेगा |
कन्या- आपके लिए आज अच्छा दिन है क्रियाशील बने रहेगे दिन भर काम की व्यस्तता रहेगी थकान भी हो सकती है | धनदायक दिन है | मित्रो से मिलन होगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभ है धनदायक भी है लेनदेन के उलझे मामले सुल्झेगे | घर में भी रोनक रहेगी और मेहमान भी आयेगे | आज नए काम की शुरुवात की सोच सकते है |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन खास शुभ बना हुवा है | आज के दिन शुरू किये गए प्रयास विफल नहीं होगे- दूर दराज की यात्राये या कोई शुभ सन्देश मिलने के योग बने हुए है |

धनु- आपके लिए आज का दिन शुभ नहीं है इसलिए बहुत होशियार और चौकस रखकर काम करे और सोच समझकर ही बोले नहीं तो आपको कोई धोखा दे कर धन हडफ सकता है |
मकर- समय शुभ चल रहा है अगर आप नए काम को शुरू करना चाहे तो आज का दिन शुभ है कर सकते है | सुखद माहोल और लाभ की स्थिति बनी रहेगी- आपके प्रयास आगे लाभदायक सिद्ध होगे-
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन वैसे तो अच्छा ही जायेगा लेकिन हो सकता है की आपके लाभ में आज कोई और भी अपना हिस्सा बंटाने को आ जाये और मज़ा किरकिरा कर दे |
मीन- आपके लिए आज कोई विशेष ऑफर आ सकता अगर आप किसी जॉब में है तो फिर बॉस खुश रहेगा और कोई नयी जिम्मेदारी का काम भी सोप सकता है धन भी मिलने के योग है |
यह भी पढ़ें :जानिए क्या है जनसंख्या नियंत्रण कानून?



