बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 सितम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 7-01 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मूल नक्षत्र शाम…

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 सितम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 7-01 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मूल नक्षत्र शाम 6-10 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग शाम 9-55 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह 7-24 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात धनु राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2 बजे से 3-32 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-06 बजे से 12-54 बजे तक रहेगा- रवियोग शाम 6-10 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-32 बजे होगा-

विज्ञापन

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | अच्छे कार्यो में प्रवृति लोगो से सम्पर्क करते वक्त नियंत्रित व्यवहार करे और अपने मन के भेद किसी को न दे | लेकिन अभी काम शुरू करने में कठिनाई महसूस करेगे | स्वास्थ्य में सुधार होगा |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी या अपने पास किसी और विपरीतलिंगी की तरफ ध्यान आकर्षित होगा | मन में स्फूर्ति रहेगी | आज आपका जीवनसाथी आप पर पूर्ण समर्पित रहेगा और शाम के बाद का समय अच्छा बीतेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा चिंता का समावेश आपकी सोच के साथ साथ चलता रहेगा जो कभी उम्मीद के कारन कम होगा और कभी नीराशा के भाव बढ़ेगे | आज मन की बात किसी से न कहे कारन की भेद जायेगा लेकिन निवारण नहीं होगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | शुभ समाचार मिलने के तो संकेत है ही साथ ही आपके कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन हो सकता है | आज आपके अन्दर विजयी भावना जैसा भाव रहेगा और खुद से संतुष्ट भी नजर आयेगे |

astrological consultancy services 500x500 13
non fi


सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | रोजगार के अवसर मिलेगे और आवश्यकता की पूर्ति भी होगी | अपने लोग काम के बिच में अडंगा दाल सकते है | बुद्धि चातुर्य से कुछ काम बना लेंगे और शाम होते होते आपको परिवार में पूर्ण सुख शांति महसूस होगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर के कारन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला बन गया है | अगर आज कोई सामने से काम की ऑफर मिले जैसे नौकरी, कोई व्यापारिक सौदा या इन्वेस्ट करने का प्लान तो आप सोच समझकर कर सकते है इसका लाभ मिलेगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा भी है और कुछ कुछ मन में ख़ुशी की झलक भी रहेगी | हरेक काम आप बहुत सफाई और होशियारी से करना चाहेगे शायद किसी को इप्रेश करने की भावना भी कही न कही मन में हो सकती है | धन मिलने के योग है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा बन गया है | पिछली परेशानी को अब भूलकर काम करे और अच्छे काम करे अच्छा सोचे हमेशा पोजेटिव रहे तो यतिवाणी के अनुसार अब आपके काम बनना शुरू हो जायेगे | एक विचार अनेक लाभ का कारन बनेगा धन प्राप्ति होगी |

rashifal 1 12


धनु- आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा | उमंग उत्साह और जोश से भरपूर रहेगे | आज आप का मन धार्मिक कार्यो में लगेगा और खर्च भी होगा | यश मान प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग प्रबल है साथ ही आज की गई यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है | अति कुछ भी और कोई भी हो बुरी ही होती है | आज अपने मन के भावो को संयमित रखे और बिना सोचे समझे न बोले | आज आर्थक चिंता और समस्या का सामना करना पड़ सकता है |
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए किसी के प्रति आकर्षण से भरा है | शायद कोई आपके लिए अच्छा तोहफा आदि भी ला सकता है या आपके बिगड़े काम को सुधार कर अच्छा कर सकता है | आज व्यापारिक स्थति अच्छी रहेगी और धनलाभ भी होगा |
मीन- आपके लिए अच्छा समय चल रहा है कोई योजना आपके मन में चल रही हा और आप उस पर आगे बढ़ना चाहे तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है | आज बड़े अधिकारियो से साथ और सहयोग मिलेगा अच्छे लोगो से सम्पर्क बढेगा |

यह भी पढ़े :क्या आप तिलक लगाने के वैज्ञानिक कारण से अवगत है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →