जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

321
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष- आपके लिए दिन मोहब्बत से और प्रेम प्यार से भरा हुआ है | आज आपके मन में प्यार के बुलबुले उठेगे | मन भी खुश रहेगा | अपने जीवनसाथी के लिए प्यार का गुब्बार भरा होगा | कुवारे भी आज अपने प्रेमी के संग जरुर अपने मन की बाते खुलकर कर सकेगे | उपहार लेन देन का दिन लगता है आज |
वृषभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऐसे समय में जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे | आज आर्थिक रूप से थोड़ी चिंता हो सकती है | स्वास्थ्य के प्रति भी आप लापरवाह न रहे | अगर कोई कर्ज लिया हुआ है तो आज चुकाने का प्रयास करे | पुराने मित्रो से सम्पर्क होगा या किसी पुराने मित्र को आप याद करेगे |
मिथुन- आपके लिए दिन अच्छा है | आज इस राशी के विद्यार्थी अगर कोई प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले रहे है तो उनको सफलता मिल जाएगी | बुद्धिचातुर्य से काम भी बना लेंगे | आर्थिक स्थति मजबूत होगी और आवश्यक धन मिल जाने से ख़ुशी होगी | व्यापारिक यात्रा का लाभ मिल जायेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है चौथे सुख स्थान में गुरु के साथ चंद्रमा का गज केसरी योग बना हुआ है | आज आपका दिन शुभ और धन दायक है इच्छानुसार काम बनाने में सफलता मिलेगी और नए काम की शुरुवात होगी | किसी नए पद ग्रहण करने के लिए भी दिन शुभ है |
सिंह- आपके लिए दिन अच्छा है | काफी वक्त आप यह सोचेगे की काम को कैसे करके पूरा किया जाए और आपको किसी की सलाह से रस्ता मिल जायेगा | आपका प्रयास आज विफल नहीं जाएगा | लम्बी दूर की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है | प्रेम प्यार के लिए दिन साधारण है लेकन बुरा नहीं है | नए वस्तु का लाभ होगा |


कन्या- आपके लिए आज का दिन पक्ष का है | खासकर के धन के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेगे | जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है वह आज कोई प्रयास शुरू करे जल्दी आय का साधन मिल जायेगा | बगेर किसी इन्वेस्ट के भी आज पुराने कार्यो से लाभ मिलने की सम्भावना है |
तुला- आपके लिए तो इस पुरे महीने का सबसे अच्छा और समृद्धि से भरपूर दिन है अब आगे आपके सभी काम बनते रहेगे और नए नए रस्ते भी खुलते चले जायेगे | नया काम शुरू करने के लिए आज से बेहतर दिन और क्या होगा | आज आप जो भी करेगे या जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि निश्चित है |
वृश्चिक- आपके लिए दिन अच्छा है हालांकी ग्रह अभी पक्ष के थोडा कम है फिर भी मन के मुताबक दिन बीतेगा कुछ खुशिया हासिल होगी तो कोई दूर से यात्रा का न्योता भी मिल सकता है | जमा धन में से कुछ खर्च तो होगा लेकिन फिर भी उसका कोइ मलाल नहीं होगा | काम में रुकावट आ सकती है |


धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा और लाभ दायक है | जो काम काफी समय से आप सोच के बैठे है उसको आज करने का दिन है और अगर कोई नया इन्वेस्ट करना है तो भ आज कर दे आगे इसका पूरा लाभ मिलेगा | आज सब कुछ अभी अच्छा होता चला जायेगा | शुभ काम में शामिल हो सकते है |
मकर- आज का दिन आपके लिए शुभ है | अभी भी आपका परिवर्तन का योग चल रहा है जो लोग सरकारी नौकरी में है और बदली आदी चाहते है तो प्रयास करे | काम की अधिकता तो जरुर रहेगी मगर आपका ध्यान आज कुछ और बातो में भी भटक सकता है किसी से सही सलाह लेकर ही काम करे |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज ग्रह पक्ष के है तो आज आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना है और ऐसा करने से आपको आगे इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा | नया इन्वेस्ट करना आज लाभदायक होगा | नए मित्र मिलेगे और परिवार के लोगो से भी सम्पर्क होगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन साधारण है विशेष कोई लाभ नहीं दिख रहा है मगर फिर भी आप जो आज काम करेगे तो भले ही आज लाभ प्रत्यक्ष न मिले लेकिन इसका लाभ कल जरुर मिलेगा | परिवार के लिए भी आप कुछ करना चाहे तो सबके सहयोग से करने का प्रयास करेगे |

यह भी पढ़े:ऐसे कौन से देश है जिनके पास सेना नहीं है?