Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

438
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 12 सितम्बर 2020 शनिवार- आश्विन मास कृष्ण पक्ष की दशम तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-13 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र शाम 4-25 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग शाम 5-35 बजे तक रहेगा- वणिज करण शाम 4-23 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात मिथुन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-28 बजे से 11-01 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-09 बजे से 12-59 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-22 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-45 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अपने काम में लगे रहे शाम तक आपको सफलता मिल जाएगी और आज मित्रो के साथ और सहयोग से भी कोई काम बन जायेगा लेकिन शायद धन उम्मीद से कम ही मिलेगा | कुछ रचनात्मक कार्य भी करेगे आज |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और कार्य सिद्धि का दिवस है अनेक प्रकार के छोटे छोटे काम बना लेगे | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | कोई शुभ काम भी आप सम्पन्न करवा सकते है | नए सामान की खरीददारी के लिए आज का दिन शुभ है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है | अब नया काम शुरू कर सकते है | सभी के साथ मिलकर चले | घरेलु कार्यो में मन लगेगा और शुभ समाचार भी आपको मिलेगा | धन मिलेगा | शत्रु पक्ष झुकेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन सफलता देने वाला तो नहीं है लेकिन हा अगर समझदारी से काम करेगे तो आज आपके काम भी बनेगे और नया रास्ता भी निकालेगे जिसे आय में बढ़ोतरी हो | आज खर्च कम करे और बिना बात बहस भी न करे |


सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है तो आज सफलता भी भारी मिलेगी और हो सकता है छोटी दूरी की यात्रा भी आपको करना पड़े उससे भी लाभ मिलेगा | आर्थिक स्थति में कुछ सुधार हो जायेगा |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है थोडा थोडा ही सही मगर धीरे धीरे काम बनते चले जायेगे और पिछले पेंडिंग काम भी आप पुरे कर लेगे | अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा और न्याय प्रक्रिया में आपको सफलता मिलेगी | खर्च भी होने के योग है |
तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है अब आपके सारे बंधन खुलते चले जायेगे और मन में भी उमंग और उत्साह आएगा | सामूहिक समारोह में शामिल हो सकते है और किसी खास व्यक्ति के कारन आपको धन भी मिल सकता है सभी की बात को सुने |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है विपरीत फल देने वाला भी है | आपकी सही बात को भी कोई गलत समझ सकता है और बिना वजह राय का पहाड़ बन सकता है | समझदारी से काम करे और अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे | कानून का पालन करे |


धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है विवाहित लोगो के लिए आज का दिन एक दुसरे के प्रेम और प्यार में बढ़ोतरी का है और किसी खास व्यक्ति के कारन लाभ पाने का भी है | नए प्रेम सम्बन्ध भी बनाने हो तो सफलता मिलेगी | खर्च अधिक हो सकता है |
मकर- आज का दिन आपके लिए विशेष नहीं है फिर भी काम तो बनेगे ही कुछ अपने निजी काम हो तो उसको पहले पूरा करे और किसी के बिच में गवाही आदि न दे | उधार देने से भी बचे और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | शाम के बाद लाभ की स्थति होगी |
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है संतान सुख प्राप्ति का दिन है इसलिए हो सकता है कोई नया मेहमान घर में आ जाये या बच्चो की तरफ से कुछ अच्छा समाचार मिल जाये | नए काम की शुरुवात आज करे आगे लाभ मिलेगा | यात्रा भी कर सकते है |
मीन- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है फालतू की बहस से नुक्सान हो सकता है या अपमान सहना पड़ सकता है | बड़े और नए काम का निर्णय और विचार अभी त्यागना ही ठीक रहेगा | प्रयास व्यर्थ जा सकते है या पैसा आदि कही फस सकता है |

यह भी पढ़ें :पंचामृत का सेवन किन फायदेमंद गुणों से लैस है?

Advertising