जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 19 सितम्बर 2020 शनिवार- अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9-10 बजे तक रहेगी फिर तृतीय तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सूर्योदय पूर्व 5-38…
आज दिनांक 19 सितम्बर 2020 शनिवार- अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9-10 बजे तक रहेगी फिर तृतीय तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सूर्योदय पूर्व 5-38 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- चित्रा नक्षत्र मध्यरात्रि 1-21 बजे तक रहेगा फिर स्वाति नक्षत्र शुरू होगा- ब्रह्म योग दोपहर 3-36 बजे तक रहेगा- कौलव करण सुबह 9-10 बजे तक रहेगा- चंद्रमा कन्या राशी में दोपहर 2-42 बजे तक रहेगा फिर तुला राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन में 9-28 बजे से 11 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-07 बजे से 12-56 बजे तक रहेगा- आज द्विपुष्कर योग सुबह सूर्योदय से दिन में 9-10 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-25 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-38 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक है किसी नए मित्र से मुलाकात होगी और हो सकता है वो मित्र विपरीत लिंग का हो तो आपको बहुत ख़ुशी होगी | आज प्रेम प्यार बढ़ने और मूड रोमांटिक बनेगा | होटल आदि में भी शाम को जा सकते है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन परिश्रम वाला है काम की अधिकता कही स्वास्थ्य पर असर न करे इसका ध्यान रखे | किसी बात को लेकर के बहुत चिंतन न करे | साथी सहयोगी मित्र सब आपका साथ देगे | शत्रु पर्क्ष कमजोर पड़ेगा | मन की बात किसी को न कहे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है अगर कही लम्बी यात्रा पर जाना चाहते है तो जा सकते है और आज सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | संतान पक्ष से भी ख़ुशी के समाचार प्राप्त होगे | मित्रो के सहयोग से काम बना लेगे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन विशेष तो नहीं कहा जायेगा फिर भी अच्छा और सफल दिन हो सकता है बस आपको आज सभी काम बहुत सावधानी और होशियारी से करेगे तो हानि से बच जायेगे और निर्णय करने से पहले परिवार की सलाह अवश्य ले |

सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और बिना किसी खास प्रयास के आपको सभी काम बना लेने में सफलता मिल जाएगी | आपको आज धार्मिक कार्यो में खर्च करना पड़ सकता है | आपके दिमाग में योजनाए बनती और बिगडती ही रहेगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक है थोड़े प्रयास से ही काम बन जायेगे | घर में मेहमान आ सकते है या आप किसी के घर मेहमान बनकर जा सकते है | आज का पूरा दिन रौनक और मनोरंजन से भरा रहेगा | आज आप कोई नए काम की योजना बनाना चाहते है तो बना सकते है | दोपहर के बाद लम्बी यात्रा टाल दे |
तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे वो भी पुरे हो जायेगे | अच्छे वस्त्र और सुस्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | कही दूर लम्बी यात्रा पर आप जा सकते है | धन योग भी प्रबल है |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बिना वजह ही कोई बात तनाव का कारण बन सकती है | किसी को कडवे शब्द न कहे और न ही किसी से उधार आदि ले नहीं तो वापस चुकाना भारी पड़ेगा | यात्रा प्रवास पर बहुत जरुरी हो तो ही जाए या टाल दे |

धनु- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ दिन है धनदायक और सफलता से भरपूर दिन है इसका आप पूरा लाभ ले और दिनभर काम में ध्यान दे तो शाम तक मन के अनुकूल सफलता मिल जाएगी | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | धन मिलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपको किसी सार्वजानिक सभा अथवा समूह में प्रशंसा मिलेगी या कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है | नए काम की योजना सफल हो जाएगी | स्थान परिवर्तन के योग भी बने हुए है | आज का दिन व्यस्तता के बिच भी खुशियों से भरा बीतेगा |
कुम्भ- आपके लिए अब धीरे धीरे समय में सुधार हो रहा है पुराने रुके अटके काम आज शुरू करे लाभ मिलेगा | पिछले दिनों हुई हानि की भरपाई आप कर लेगे | आप अपने बुधि चातुर्य से भी कुछ लाभ प्राप्त करेगे | आपकी कुछ पुराणी कामना पूर्ति का दिन है |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है सभी ग्रह खासकर के चंद्रमा शुभफल नहीं दे रहा है मानसिक अशांति रहेगी कोई बात बिना वजह परेशानी का सबब बन सकती है | चौट आदि से सावधान रहे | किसी को कडवे शब्द न कहे नहीं तो मानहानि होगी |



