जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 18 सितम्बर 2020 शुक्रवार- आश्विन मास सुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12-50 बजे तक रहेगी फिर द्वितिया तिथि शुरू होगी- उतराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 7…
आज दिनांक 18 सितम्बर 2020 शुक्रवार- आश्विन मास सुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12-50 बजे तक रहेगी फिर द्वितिया तिथि शुरू होगी- उतराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 7 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शूर होगा जो अगले दिन सूर्योदय पूर्व 4-07 बजे तक रहेगा फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा- शुक्ल योग शाम 7-43 बजे तक रहेगा- बव करण दोपहर 12-50 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशी में रहेगा- आज का राहुकाल दिन में 11 बजे से 12-32 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पशिचम दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजत मुहर्त दोपहर 12-07 बजे से 12-56 बजे तक रहगा- आज सूर्योदय सुबह 6-25 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-39 बजे होगा-आज से आश्विन अधिक मास शुरू होगा-
मेष- आज का दिन आपके लिए ठीक है वैसे तो आप बहुत चौकन्ने ही रहते है लेकिन आज थोडा ज्यादा ही सावधान रहे और अपने काम को करे | शत्रु आपको हानि पहुचाने का प्रयास कर सकता है मगर सफलता नही मिलेगी |.नए काम से अभी लाभ नहीं होगा |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और धनलाभ भी मिले ऐसा है लेकिन आपको आज सबसे पहले निजी हित के कार्य करने में ही सफलता मिलेगी | घरमे संतान सम्बन्धी कोई शुभ सुचना मिल सकती है | आज लम्बी दूरी की यात्रा भी कर सकते है |
मिथुन- आज का दिन आपके लिए मध्यम है अभी कोई नया काम नहीं करना है और न ही कोई बड़ा सौदा करना है अगर करना ही पड़े तो किसी और से भी इस विषय में सलाह करे या बिच में रखकर सौदा करे | किसी की गवाही आदि देने से भी बचे ठीक रहेगा |
कर्क-आज का दिन आपके लिए अच्छा है हालाँकि आपके अपने लोग ही आपका विरोध करेगे लेकिन सफलता से आप अब ज्यादा दूर नहीं रहने वाले है | आप का जोश और उत्साह अब बढेगा और जल्दी ही आपके पुराने रुके अटके काम पुरे होने शुरू होंगे |

सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा है शुभ है और लाभदायक दिन है अगर आप किसी बिजनेस को शरू करना चाहते है तो आज कर सकते है | आज के दिन आप काफी एनर्जी से भरपूर रहेगे और सभी काम आसानी से पूरा भी कर लेंगे | धन भी मिलेगा |
कन्या- आप के लिए आज का दिन ठीक है अच्छा बीतेगा | चंद्रमा की अनुकूलता का फल मिलता चला जायेगा | आज के दिन की गई लम्बी यात्रा का शुभ परिणाम भी आपको मिलेगा | शुभ समाचार भी मिलेगे और काम भी बना लेगे | धन योग है |
तुला- आज का दिन आपके लिए पक्ष का नहीं है | खर्च स्थान का चंद्रमा थोडा तो कुछ चिंता पैदा करवाता है इसलिए सावधान होकर काम करे | खरीददारी करते समय आप सावधान रहे नहीं तो कोई ठगी के शिकार हो सकते है पैसा बचाए तो कल काम आएगा |
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए थोडा परिश्रम करने से लाभ प्राप्त हो जायेगा | नए मित्र बनेगे | व्यापार व्यवसाय में तेज़ी और उन्नति के योग है इसलिए आज आप कोई नया काम भी कर सकते है | व्यापारिक यात्राए शुभफल देने वाली भी होगी | धन मिलेगा |

धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन अगर आप स्थान परिवर्तन के बारे में चिंतित थे तो आज इस समस्या या चिंता का निवारण भी हो जायेगा जल्दी ही आपका स्थान परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे है | पिता की सेहत का ध्यान रखे आशीर्वाद ले |
मकर- आज का दिन आपके लिए शुभ और अच्छा ही है समय पर काम बनते चले जायेगे और आपके मित्र आदि भी साथ देंगे | परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा | धीरे धीरे आर्थिक स्थति में भी सुधार हो जायेगा | आपका मन धार्मिक कार्यो में लगेगा |
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा या शुभ नहीं है कुछ कारण से आपको छोटी मोती परेशानी का सामना करना पड़ सकता है बस सावधानी रखे सब कुछ अच्छा होगा | अपने परिवार के सदस्यों पर भरोसा करे और जरुरत पड़ने पर सहायता भी ले | बहस करने से बचे |
मीन- आपके लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है कोई गिफ्ट मिले या कोई मन पसंद वस्तु आप ख़रीदे ऐसे योग बने हुए है | जीवनसाथी के साथ भी आपके अच्छे समय का घोतक है आज का दिन | साझेदारी के काम से लाभ मिलेगा | आवक भी होगी |
यह भी पढ़े :शरीर में स्टैमिना कम होने के क्या कारण है?



